Site icon Navpradesh

अनैतिक संबंधों के विरोध पर नाबालिग को छत से फेंकने की कोशिश, 3 निगम कर्मियों व मां पर केस

minor boy, mother, illicit relation, navpradesh,

minor boy mother illicit relation

अहमदनगर/नवप्रदेश। नाबालिग लड़के (minor boy) को अपनी मां (mother) के अनैतिक संबंधों (illicit relation) का विरोध करना इतना महंग पड़ गया उसके जान पर बन आई। उसके घर आना-जाना करने वाले व शराब पार्टी करने वाले नगर निगम के तीन अधिकारी-कर्मियों ने उसे जान से मारने की कोशिश की। उसे छत से फेंकने का प्रयास किया। पुलिस ने इस मामल में नाबालिग लड़के (minor boy) की मां के साथ चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मामला महाराष्ट्र के अहमदनगर (ahmadnagar) का है।  नाबालिग लड़के ने पुलिस को बताया कि अहमदनगर  (ahmadnagar) नगरनिगम के स्वास्थ्य अधिकारी, अग्निशमन विभाग के प्रमुख व एक अन्य कर्मचारी उनके घर आकर शराब पार्टी कर हुड़दंग किया करते थे।

पीड़ित लड़के के मुताबिक, 13 जून की रात को भी आरोपी उसके घर आए और जब उसने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने उसे छत से फेंकने की कोशिश की। लड़के के मुताबिक, आरोपियों ने तीन माह पूर्व भी विरोध के चलते उसके शरीर को दाग दिया था। लड़के की शिकायत पर तोफखाना पुलिस ने नगर निगम के तीनों अधिकारी-कर्मचारी के साथ ही लड़के की मां पर भी केस दर्ज कर लिया है।

लड़के की मां (mother) नगर निगम की नर्स के रूप में पदस्थ है। वहीं बताया जाता है कि उसके नगर निगम के अग्निशमन विभाग के प्रमुख के साथ अनैतिक संबंध (illicit relation) है। इसी कारण से वह अपने साथी अधिकारी-कर्मचारी के साथ महिला के घर आना-जाना करता है।  

Exit mobile version