Site icon Navpradesh

BIG BREAKING : अब मास्क नहीं लगाया तो सीधे 2000 रुपए का जुर्माना

mask strictness, 2000 rupees fine for not wearing mask, navpradesh,

mast strictness

Mask strictness : कोरोना के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए बरती जा रही सख्ती

नई दिल्ली/ए.। अब मास्क (mask strictness) नहीं लगाने पर सीधे 2000 रुपए का जुर्माना लगेगा। कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर यह सख्ती बरती जा रही है। दिल्ली सरकार यह सख्ती करने जा रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को दिल्ली में कोरोना की स्थिति पर चर्चा के लिए बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के बाद यह बात कही है।

उन्होंने कहा कि अब सार्वजनिक स्थान पर बिना मास्क (mask strictness) पहने पाने जाने पर 500 रुपये के स्थान पर 2000 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सख्ती दिखाने के बाद ही मानते हैं। केजरीवाल ने कहा कि आज दिल्ली में काफी तादाद में लोग मास्क पहन रहे हैं, लेकिन अब भी कुछ लोग इसे नजरअंदाज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई बार जब कहने से बात नहीं बनती तो उन्हें थोड़ा टाइट करना पड़ता है। इसके तहत अब 500 रुपये के बजाय 2000 फाइन लगेगा।

धार्मिक संस्थाओं व राजनीतिक दलों से की अपील


केजरीवाल ने सभी सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं और राजनीतिक दलों से अपील भी की है। उन्होंने कहा कि वे अपने कार्यकर्ताओं को सड़क पर उतारें और बिना मास्क पहन कर बाहर निकलने वाले लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक करें। उन्होंने सभी से लोगों को मास्क बांटने की अपील की है।

Exit mobile version