Site icon Navpradesh

Interesting : सहेली की पहेली कथा, पति ने पत्नी को दिलाया सच्चा प्यार…

marriage, bride, to live with husband, deny, navpradesh,

marriage bride deny husband

बेगूसराय। शादी (marriage) के 10 दिन में नई नवेली दुल्हन (bride) ने पति के साथ रहने (to live with husband) से इनकार (deny) कर दिया। मामला पुलिस तक गया तो दुल्हन (bride) को उसका पुराना व उसकी नजरों में सच्चा प्यार भी वापस मिल गया। ऐसा पुराना प्यार, जिसको सुप्रीम कोर्ट से तो सशर्त मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन देश के अधिकतर लोग मान्य नहीं करते।

दरअसल दुल्हन को अपनी सहेली से प्यार था। दूसरे शब्दों में वो समलैंगिक थी। दोनों का प्यार इतना था कि सहेली दुल्हन को लेने उसके घर पहुंच गई। दुल्हन के पति ने भी पुलिस से संपर्क कर अपनी पत्नी को उसकी सहेली के साथ जाने दिया।

बेगूसराय शहर के इस अजीबोगरीब मामले ने पुलिस टीम को सकते में डाल दिया था। पुलिस को भी समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें। नगर थाना क्षेत्र के युवक की रांची की एक युवती से 14 जून को शादी (marriage) हुई। युवक अपनी पत्नी को 15 जून को बेगूसराय लेकर आया और शहर के स्टेशन रोड में रहने लगा। लेकिन शादी (marriage) के 10 दिन बाद ही दुल्हन ने अपने पति संग रहने (to live with husband) से इनकार (deny) कर दिया और कहा की वह उसके साथ नहीं बल्कि अपनी सहेली के साथ रहना चाहती है।

आखिर वही हुआ जिसका युवक को डर था। लड़की की सहेली 25 जून को बेगूसराय पहुंच गई और कहा वह अपनी प्रेमिका को साथ ले जाएगी। उसने पुलिस से गुहार लगाते हुए कहा कि उसकी प्रेमिका को वापस करा दिया जाए। मामला पुलिस तक पहुंचा।

दोनों लड़कियों की जिद के आगे पुलिस और दुल्हन के पति भी बेबस हो गए। युवक अपनी पत्नी को सहेली के साथ जाने देने पर राजी हो गया। थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार झा ने बताया कि लड़की और लड़के की रजामंदी के बाद दोनों लड़कियों को साथ भेज दिया गया। (ए.)

Exit mobile version