Maharashtra Politics : उद्धव को छोड़ शिंदे खेमे में शामिल हो गया ठाकरे परिवार का ये ‘चिराग’

महाराष्ट्र/नवप्रदेश। Maharashtra Politics : महाराष्ट्र में सियासी संग्राम थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को एक और झटका लगा है।

https://twitter.com/mieknathshinde/status/1553013682615234560

उद्धव ठाकरे के भतीजे निहार ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात करके अपना समर्थन दिया। निहार ठाकरे शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे के बड़े बेटे दिवंगत बिंदुमाधव ठाकरे के बेटे हैं।

पेशे से वकील हैं निहार

बता दें कि निहार के पिता बिंदुमाधव ठाकरे की (Maharashtra Politics) मौत 1996 में एक दुर्घटना में हो गई थी. निहार मुंबई के एक वकील हैं। निहार अब तक राजनीति से दूर रहे हैं, लेकिन उनकी LinkedIn प्रोफाइल के अनुसार, निहार रणनीतिक कानूनी सलाहकार हैं, वो कई तरह के केस लड़ते हैं और कानूनी राय भी देते हैं।

उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) से इंटरनेशनल कमर्शियल लिटिगेशन का कोर्स किया। उन्होंने मुंबई के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज (जीएलसी) से एलएलबी की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version