दिल्ली में खेले जा रहे आईपीएल मुकाबले के दौरान अचानक ऐसा पल (Lungi Ngidi Injury IPL 2026) आ गया जब मैदान पर सन्नाटा सा छा गया। खेल अपने पूरे रफ्तार में था लेकिन एक कैच लेने की कोशिश ने पूरे मैच का माहौल बदल दिया और खिलाड़ियों के साथ साथ दर्शक भी कुछ देर के लिए घबरा गए।
मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों के चेहरे से साफ दिख रहा था कि मामला हल्का नहीं है। मेडिकल टीम तुरंत दौड़ती हुई आई और कुछ मिनटों तक खेल पूरी तरह रुका रहा। बाद में धीरे धीरे स्थिति कंट्रोल में आई, लेकिन वो पल सबके लिए काफी टेंस रहा।
मैच का हाल (Lungi Ngidi Injury IPL 2026)
दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2026 के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को 265 रन का टारगेट दिया है। अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 264 रन बना डाले, जो इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर भी बन गया है।
पंजाब की टीम ने 3 ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 56 रन बना लिए हैं। प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या इस समय क्रीज पर मौजूद हैं और तेजी से रन बना रहे हैं।
एनगिडी के साथ हुआ हादसा (Lungi Ngidi Injury IPL 2026)
तीसरे ओवर के दौरान मैच में एक चिंताजनक घटना सामने आई। अक्षर पटेल की फुल लेंथ गेंद पर प्रियांश आर्या ने शॉट खेला, गेंद हवा में गई और मिड ऑफ से लुंगी एनगिडी कैच पकड़ने के लिए पीछे की तरफ दौड़े।
कैच का अंदाजा लगाने में हल्की चूक हो गई और वह पीछे की ओर गिर पड़े, इसी दौरान उनका सिर जोर से जमीन से टकरा (Lungi Ngidi Injury IPL 2026) गया। गिरते ही उन्होंने सिर पकड़ लिया और कुछ देर तक मैदान पर ही लेटे रहे, जिससे सभी की सांसें थम सी गई थीं। मेडिकल टीम तुरंत मौके पर पहुंची और उनका इलाज शुरू किया, साथ ही गर्दन को संभालते हुए लगातार बात भी करती रही।
एम्बुलेंस से बाहर ले जाया गया
बताया गया कि एनगिडी होश में थे और बात भी कर पा रहे थे, लेकिन एहतियात के तौर पर मैदान पर एम्बुलेंस बुला (Lungi Ngidi Injury IPL 2026) ली गई। करीब 15 मिनट तक खेल रुका रहा, उसके बाद दोबारा मैच शुरू किया गया। एनगिडी को आगे जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
