Site icon Navpradesh

राज्य के अधिकांश सीटों पर भाजपा को मिल रही बढ़त

रायपुर । देशे में हुए आमचुनाव का परिणाम आज सामने आ जाएगा। वर्तमान में चल रही काउंटिंग में भाजपा को एक बार फिर से बढ़त मिलनी शुरू हो गई है।
मतगणना स्थल में डटे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर 12 बजे तक की स्थिति में छत्तीसगढ़ में भी भाजपा को अच्छी बढ़त मिलती दिख रही है। बात सरगुजा सीट की करें तो यहयां से भाजपा की प्रत्याशी रेणुका सिंह वर्तमाान में 50540 मतों से आगे चल रही हैं। वहीं रायगढ़ से भाजपा की गोमती साय 36552 मतों से, जांजगीर-चांपा सीट से भाजपा के गुहाराम अजगले 32793 मतों से, कोरबा सीट से भाजपा की ही ज्योयतिनंद दुबे 12999 मतों से, बिलासपुर से भाजपा के अरूण साव 25365 मतों से, राजनांदगांव सीट से भाजपा के संतोष पांडेय 26272 मतों से, दुर्ग लोकसभा सीट से भाजपा के विजय बघेल करीब 1 लाख मतों से, रायपुर लोकसभा सीट पर भी भाजपा के सुनील सोनी 60566 मतों से, महासमुंद सीट से कांग्रेस के धनेन्द्र साहू 12621 मतों से, बस्तर से कांग्रेस के दीपक बैज 26781 मतों से तथा कांकेर लोकसभा सीट से भाजपा के मोहन मंडावी 11205 मतों से आगे चल रहे हैं।

Exit mobile version