Site icon Navpradesh

Lockdown पर पीएम मोदी कल 10 बजे कर सकते हैं ये बड़ा ऐलान

lockdown, pm-modi, address the nation, navpradesh,

lockdown, pm modi

नई दिल्ली/नवप्रदेश। लॉकडाउन (lockdown) को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (pm modi) मंगलवार को सुबह 10 बजे देश को संबोधित (address the nation) करनेवाले हैं। मंगलवार को ही 21 दिन का लॉकडाउन भी खत्म हो रहा है।

ऐसे में कयास लगाये जा रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी (pm modi) मंगलवार को खुद आगे का प्लान बता सकते हैं। वे बता सकते हैं कि लॉकडाउन बढ़ेगा या खत्म होगा। या इसमें कुछ ढील दी जा सकती है। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को देश को संबोधित (address the nation) कर सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

देशभर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर ये कयास लगाया जा रहा है कि देश में लॉकडाउन बढ़ सकता है। प्रधानमंत्री ने हाल ही में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बात की थी। इस बैठक में अधिकतर राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने और दो हफ्तों तक लॉकडाउन बढ़ाने की मांग की थी।

बैठक में प्रधानमंत्री मोदी (pm modi) ने यह भी कहा था मुख्यमंत्री जो राय देेंगे उसीके अनुरूप आगे बढ़ा जाएगा। वहीं मुख्यमंत्रियों का कहना है कि केंद्र जो तय करे वे उसे मानेंगे। इस ओडिशा व पंजाब ने अपने यहां लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। अब हो सकता है
कि मोदी खुद कल इस बात की घोषणा कर दें।

अर्थव्यवस्था पर भी फोकस

21 दिन के लॉकडाउन की वजह से दुनिया के साथ-साथ देश को भी काफी नुकसान हुआ है। अब सरकार इसकी पूर्ति करना चाहेगी। मुख्यमंत्रियों ने भी मीटिंग में पीएम मोदी से इसका जिक्र किया था। बताया था कि राजस्व में पिछले महीने 50 से 75 प्रतिशत तक का घाटा हुआ है।

०००००००००

Exit mobile version