Site icon Navpradesh

Lander & Pragyan Rover Of Chandrayaan-3 : चांद की गोद में गहरी नींद में सोया प्रज्ञान, 22 सितंबर को उठेगा

Chandrayaan 3:

Chandrayaan 3:

चांद पर प्रकाश होते ही ‘प्रज्ञान’और ‘रोवर’ करेंगे कमाल, ISRO ने दी जानकारी

नवप्रदेश डेस्क। Lander & Pragyan Rover Of Chandrayaan-3 : प्रज्ञान रोवर ने अपना काम पूरा कर लिया है। इसकी जानकारी खुद इसरो ने दी है। इसरो ने बताया कि रोवर की बैटरी पूरी चार्ज है। रोवर एक बार फिर चांद पर 22 सितंबर को सूरज निकलने पर काम कर सकता है।

Chandrayaan-3 के लैंडर और प्रज्ञान रोवर (Pragyan Rover) को लेकर इसरो (ISRO) बड़ी जानकारी दी है। इसरो ने बताया कि प्रज्ञान रोवर ने अपना काम पूरा कर लिया है। इसके बाद इसरो ने विक्रम लैंडर (Vikram Lander) और प्रज्ञान रोवर को चंदामामा की गोद में ही सुला दिया है।

इसरो ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि दोनों पेलोड्स APXS और LIBS को भी बंद कर दिया गया है। इन पेलोड से डेटा लैंडर के जरिए पृथ्वी पर ट्रांसमिट किया जाता है। चांद पर अगला सूरज 22 सितंबर को निकलने की उम्मीद है। सूरज के निकलने के साथ ही रोवर एक बार फिर अपना काम करना शुरू कर देगा।

इसरो ने एक्स पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि रोवर ने अपना काम पूरा कर लिया है। रोवर की बैटरी अभी भी पूरी तरह चार्ज है। रोवर को सुरक्षित जगह पर पार्क कर स्लीप मोड में सेट कर दिया गया है।

Exit mobile version