Labour Card Update: श्रमिक कार्ड में गलती है तो तुरंत कराएं सुधार, सिर्फ 20 रुपये में मिलेगी सुविधा

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल ने पंजीकृत श्रमिकों से अपने श्रमिक कार्ड की जानकारी समय-समय पर जांचने और किसी भी त्रुटि को तत्काल सुधारने की अपील (Labour Card Update) की है। विभाग का कहना है कि कार्ड में गलत जानकारी होने पर शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो सकती है। श्रमिक कार्ड में संशोधन की सुविधा मात्र 20 रुपये के सेवा शुल्क पर उपलब्ध कराई जा रही है।

किन जानकारियों में कराया जा सकता है सुधार? Labour Card Update

श्रमिक कार्ड में नाम (हिंदी एवं अंग्रेजी), जन्म तिथि, लिंग, मोबाइल नंबर और पूर्ण पते से संबंधित किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर उसे संशोधित कराया जा सकता है। विभाग ने श्रमिकों से जल्द से जल्द जानकारी अपडेट कराने की अपील की है।

सिर्फ 20 रुपये में होगी प्रक्रिया

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अनुसार श्रमिक कार्ड में संशोधन के लिए केवल 20 रुपये का निर्धारित सेवा शुल्क लिया जाएगा। इसके लिए आधार कार्ड की मूल प्रति और सहमति पत्र के साथ आवेदन प्रस्तुत करना होगा। सभी दस्तावेज स्पष्ट और पठनीय होना आवश्यक है।

योजनाओं का लाभ लेने में नहीं होगी परेशानी

श्रम विभाग का कहना है कि सही और अद्यतन जानकारी होने से श्रमिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ आसानी से मिल (Labour Card Update) सकेगा। साथ ही भविष्य में किसी भी प्रकार की तकनीकी या प्रशासनिक समस्या से भी बचा जा सकेगा।

समय रहते अपडेट कराने की अपील

विभाग ने सभी पंजीकृत श्रमिकों से अपने श्रमिक कार्ड का सत्यापन कर आवश्यक संशोधन शीघ्र कराने का आग्रह किया है। सही जानकारी से न केवल अधिकारों का लाभ मिलेगा, बल्कि श्रमिकों का भविष्य भी अधिक सुरक्षित रहेगा।

↑
Exit mobile version