रिपोर्टर – साहिला राज लहरे
बम्हनीडीह के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर विद्यालय में रविवार को उत्साह और जोश से भरा माहौल देखने (Kungfu Trial) को मिला। जिला जांजगीर कुंगफू संघ की ओर से आयोजित मासिक ट्रायल और प्रदर्शन कार्यक्रम में बच्चों ने आत्मरक्षा की तकनीकों का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन और आत्मविश्वास ने मौजूद अतिथियों का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों और अतिथियों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। प्रशिक्षकों ने भी नियमित अभ्यास और आत्मरक्षा के महत्व पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
कुंगफू तकनीकों का किया प्रदर्शन Kungfu Trial
जिला जांजगीर कुंगफू संघ द्वारा नियमित प्रशिक्षण के तहत आयोजित इस मासिक ट्रायल में विद्यार्थियों ने किक, पंच, ब्लॉक सहित विभिन्न कुंगफू तकनीकों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन कुंगफू प्रशिक्षिका श्रिया सराफ ने किया। उन्होंने बच्चों को आत्मरक्षा के साथ शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनने के लिए नियमित अभ्यास करने की सीख दी।
कई प्रतियोगिताओं का भी हुआ आयोजन
बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम में गीत, भजन, दोहा और सामान्य ज्ञान आधारित एमसीक्यू प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। सभी विद्यार्थियों ने इसमें उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हुए सम्मानित
कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। मालिनी पटेल को बेस्ट डिसिप्लिन अवॉर्ड, वैषाली डड़सेना को बेस्ट कुंगफू परफॉर्मर अवॉर्ड और लावण्या पटेल को रेगुलर अटेंडेंस अवॉर्ड प्रदान किया गया।
अतिथियों ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह
कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव जायसवाल ने की। मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती अंजली नवीन सराफ और मोहनलाल डड़सेना मौजूद (Kungfu Trial) रहे। विशिष्ट अतिथि नरेंद्र जायसवाल और विश्वास सराफ ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। छत्तीसगढ़ कुंगफू संघ के महासचिव संदीप यादव ने बच्चों को अनुशासन, नियमित अभ्यास और आत्मरक्षा के महत्व पर प्रेरित किया।
हर महीने होगा ऐसा आयोजन
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने जिला जांजगीर कुंगफू संघ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और संस्कार विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संघ की ओर से बताया गया कि इस तरह का मासिक ट्रायल हर महीने आयोजित किया जाएगा ताकि बच्चों का उत्साह बना रहे और उन्हें निरंतर सीखने का अवसर मिलता रहे।
