Site icon Navpradesh

KBC Prize Money : एक करोड़ बस नाम के, करोड़पति बनने वाले को मिलते हैं सिर्फ…

kbc prize money, kbc prize money and reality, navpradesh,

kbc prize money

KBC Prize Money : हकीकत ये है कि स्पर्धक जितनी रकम जीतता है उसे उतनी रकम मिलती ही नहीं क्योंकि…

मुंबई। KBC Prize Money : कौन बनेगा करोड़पति में एक करोड़ रुपए की रकम जीतने वाले शख्स को वास्तव में कितना पैसा मिलता है, ये जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। दरअसल इस शो के जरिए करोड़पति बनने वाले शख्स को दिया जाने वाला चेक तो एक करोड़ रुपए का होता है, लेकिन उसके आगे क्या होता है।

ये जानने के लिए खबर को अंत तक पढ़ें। कौन बनेगा करोड़पति (KBC Prize Money) में लाखों व करोड़ों रुपए जीतने वालों को शो के होस्ट अमिताभ पूछते हैं कि आप इस राशि का क्या करेंगे। स्पर्ध अपनी चाह के अनुसार जवाब भी देते हैं।

लेकिन हकीकत ये है कि स्पर्धक जितनी रकम जीतता है उसे उतनी रकम मिलती ही नहीं क्योंकि काफी सारा पैसा उस राशि पर लगने वाले टैक्स के रूप में कट जाता है। तो आईए जानते हैं केबीसी में रकम जीतने वालों को कितना टैक्स भरना पड़ता है और उसके हाथ में कितने पैसे बचते हैं।

एक करोड़ पर इतना टैक्स

इंकम टैक्स कानून की धारा 194 बी के अनुसार कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम में एक करोड़ जीतने वाले स्पर्धक को कुल राशि का 30 फीसदी यानी 30 लाख रुपए बतौर टैक्स देना होता है। इसके आगे इस 30 लाख पर 10 फीसदी सरचार्ज यानी 3 लाख रुपए और 30 लाख पर ही 4 फीसदी सेस देना होता है जो 1.2 लाख रुपए होता है।

यानी 34.5 लाख रुपए का टैक्स

यानी केबीसी में 1 करोड़ जीतने वाले स्पर्धक को 34.5 लाख रुपए कर के रूप में भरने होते हैं। और इस तरह विनर 65 लाख रुपए अपने साथ ले जा सकता है। इस कार्यक्रम में 10 हजार रुपए जीतने वाले को भी कर भरना ही होता है।

Exit mobile version