Site icon Navpradesh

कांग्रेस को छोड़ रमन में रमें रामकृष्ण, थाम लिया भाजपा का दामन

kawardha, former district congress president join bjp, navpradesh,

kawardha, former district congress president join bjp

कवर्धा/नवप्रदेश। कवर्धा (kawardha)  कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष रामकृष्ण साहू (former district congress president join bjp) ने प्रमुख विपक्षी दल भाजपा  का दामन थाम लिया है। सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा में प्रवेश किया।

रामकृष्ण साहू (former district congress president join bjp) पहले कांग्रेस के कवर्धा (kawardha) जिलाध्यक्ष थे। हालांकि उन्हें जिलाध्यक्ष पद से निष्काषित भी किया जा चुका था। जिसके बाद वे कांग्रेस पार्टी में एक सदस्य के रूप में बने हुए थे। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी  के रूप में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 13 से चुनाव भी लड़ा और जीत हासिल की। लेकिन जिस दिन वोट कर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुना जाना था उस दिन वे वोट डालने नहीं आए।

और आखिरकार अब उन्होंने रायपुर पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह के समक्ष भाजपा में प्रवेश कर लिया है। रामकृष्ण साहू ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने भाजपा प्रवेश की पुष्टि की है।

रामकृष्ण साहू ने कहा कि उन्होंने भाजपा की नीति से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश किया है। पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह के द्वारा उन्हें पार्टी का गमछा भेंट करते हुए विधिवत भाजपा में प्रवेश दिलाया गया है। रामकृष्ण साहू ने भाजपा के प्रति अपनी आस्था जताई है।

Exit mobile version