Site icon Navpradesh

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को दी गई विदाई

नवप्रदेश संवाददाता
कांकेर। मंगलवार को रक्षित केन्द्र कांकेर में पदस्थ प्रधान आरक्षक क्रमांक 387 श्री चंद्रषेखर उसेण्डी एवं डीसीआरबी शाखा पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 188 श्री दिलीप कुमार पासवान के सेवानिवृत्त होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में विदाई समारोह आयोजित कर विदाई दिया गया।
प्रधान आरक्षक क्रमांक 387 श्री चंद्रषेखर उसेण्डी दिनांक 27.03.1985 को आरक्षक के पद पर जिला जगदलपुर में नियुक्त होकर वर्ष 1985 से 1989 एवं वर्ष 1996 से 2001 तक जिला जगदलपुर, वर्ष 1989 से 1996 तक जिला दंतेवाड़ा एवं वर्ष 2001 से अब तक जिला कांकेर मे पदस्थ रहे। इस दौरान वर्ष 2009 में आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत हुये। अपने सेवाकाल के दौरान जिला कांकेर के थाना रावघाट, भानुप्रतापपुर एवं रक्षित केन्द्र कांकेर में सेवायें दी। आरक्षक क्रमांक 188 दिलीप कुमार पासवान दिनांक 10 अगस्त 1983 को आरक्षक के पद पर जिला जगदलपुर में नियुक्त होकर वर्ष 1983 से 1997 तक जिला जगदलपुर, वर्ष 1997 से 1998 तक जिला शहडोल एवं वर्ष 1999 से अब तक जिला कांकेर में पदस्थ रहें। इस दौरान जिला कांकेर के थाना रावघाट एवं डीसीआरबी शाखा पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर में अपनी सेवाये दी। श्री के.एल. धु्रव पुलिस अधीक्षक कांकेर एवं श्री कीर्तन राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर द्वारा श्री चंद्रषेखर उसेण्डी एवं श्री दिलीप कुमार पासवान के सेवाकाल पर प्रकाष डालते हुये उनके द्वारा किये गये कार्यो की सराहना की गयी। सेवानिवृत्त पष्चात अपने अनुभव का लाभ समाज को देने प्रेरित किये और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी। श्री चंद्रषेखर उसेण्डी एवं श्री दिलीप कुमार पासवान को प्रतीक चिन्ह, शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान श्री अमृत कुजूर उप पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑपरेषन) कांकेर, श्री मोहसीन खान रक्षित निरीक्षक, श्री नीलकंठ वर्मा रक्षित निरीक्षक रक्षित केन्द्र कांकेर, श्री सी.आर. सलाम निज सहायक, श्री मोती राम पटेल निरीक्षक थाना प्रभारी कांकेर, श्री विजय देवांगन मुख्य लिपिक पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर एवं पुलिस लाईन कांकेर केे अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
सेवानिवृत होने पर पवन साहू को भावभिनी विदाई
कांकेर। जिला पंचायत कांकेर में पदस्थ सहायक परियोजना अधिकारी श्री पवन कुमार साहू का सेवानिवृत होने पर उन्हें जिला पंचायत के सभा कक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ संजय कन्नौजे की उपस्थिति में भावभिनी विदाई दी गई। इस अवसर पर श्री कन्नौजे ने उनकी उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दिए। श्री साहू ने 40 वर्ष की सेवा के दौरान प्रथम नियुक्ति 09 सितम्बर 1978 में ग्राम सेवक (सहायक विकास विस्तारक अधिकारी) विकासखण्ड अबूझमार (ओरछा) जिला नारायणपुर में अपना कार्यभार ग्रहण किया था। वे 1988 से 1994 तक केशकाल में, 1994 से 2013 तक चारामा में और 2013 से 30 अप्रैल 2019 तक जिला पंचायत कांकेर में पदस्थ रहे। इस अवसर पर अतिरिक्त कार्यपालन अधिकारी लारेन्स कुमार बघेल, राजिव गांधी शिक्षा मिशन के समन्वयक आनंद गुप्ता, परियोजना अधिकारी श्री जैन, अनिल गोटा, लेखा अधिकारी ़ऋतु कोसरिया सहित जिला पंचायत के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Exit mobile version