Site icon Navpradesh

Jail Prahari Forest Guard Bharti 2023 : जेल और वन विभाग में 2100 से अधिक भर्तियां, 12वीं पास जल्द भर लें फॉर्म

UPSC CDS 2022

भोपाल, नवप्रदेश। जेल और वन विभाग में 2100 से अधिक भर्तियां निकली हैं। जिनके लिए आवेदन की समय सीमा कल समाप्त होने जा रही है। ऐसे में इन विभागों में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द सभी जानकारी देखकर अपना आवेदन जमा कर (Jail Prahari Forest Guard Bharti 2023) लें।

बता दें कि भर्तियां मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड, MPPEB ने निकाली है। इसके माध्यम से मध्य प्रदेश में फॉरेस्ट गार्ड, जेल प्रहरी एवं क्षेत्ररक्षक के 2112 पदों पर भर्ती हो रही है।

भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट peb.mponline.gov.in पर जाकर कल यानी 8 फरवरी तक आवेदन किया जा सकता है। इससे पहले पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 जनवरी को शुरू हुई (Jail Prahari Forest Guard Bharti 2023) थी।

कौन कर सकता है आवेदन

आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास 12वीं पास सर्टिफिकेट होना चाहिए, साथ ही उसकी उम्र 18-33 वर्ष के बीच होनी (Jail Prahari Forest Guard Bharti 2023) चाहिए। इसके अलावा शारीरिक योग्यता की जानकारी आप नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया

पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। जोकि 11 मई से शुरू होगी। वहीं लिखित परीक्षा क्लियर करने के बाद उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट भी क्लियर करना होगा।

Exit mobile version