iQOO 16 : आईकू के नए फ्लैगशिप का भारत में इंतजार खत्म, कंपनी ने लिया बड़ा फैसला, अब इस सीरीज पर रहेगा फोकस

आईकू के नए स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे भारतीय ग्राहकों के लिए बड़ी खबर सामने (iQOO 16) आई है। कंपनी के फ्लैगशिप मॉडल को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी, लेकिन अब रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इसे भारतीय बाजार में पेश नहीं किया जाएगा। इसके पीछे बढ़ती लागत को अहम वजह बताया जा रहा है।

हालांकि कंपनी भारतीय बाजार से दूरी नहीं बना रही है। फ्लैगशिप मॉडल की जगह अब उसका पूरा फोकस मिड बजट स्मार्टफोन सीरीज पर रहेगा, जिसकी लॉन्चिंग को लेकर भी आधिकारिक संकेत मिल चुके हैं।

भारत में लॉन्च नहीं होगा आईकू 16 iQOO 16

एक टिप्स्टर के अनुसार, आईकू 16 को इस साल भारतीय बाजार में लॉन्च नहीं किया जाएगा। दावा किया गया है कि स्मार्टफोन के कंपोनेंट की कीमत बढ़ने के कारण इसकी संभावित कीमत करीब 85 हजार रुपये तक पहुंच सकती है। ऐसे में कंपनी इसे केवल चीन और कुछ चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ही पेश करने की तैयारी में है।

पहले मॉडल की कीमत थी 72,999 रुपये

इस साल कंपनी ने भारत में आईकू 15 को 72,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। अब नई रणनीति के तहत कंपनी भारत में फिलहाल केवल जेड सीरीज के स्मार्टफोन पर ध्यान देने की तैयारी में है।

जेड 11 सीरीज की लॉन्चिंग तय

आईकू इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निपुण मार्या ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर जेड 11 सीरीज की लॉन्चिंग का संकेत (iQOO 16) दिया है। हालांकि उन्होंने अभी मॉडल का नाम स्पष्ट नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि भारतीय बाजार में जल्द ही इस सीरीज की एंट्री होगी।

ऐसे हो सकते हैं फीचर्स

रिपोर्ट के मुताबिक, जेड 11 स्मार्टफोन में 6.83 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1.5के होगा। फोन में 9020 एमएएच की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। अलग अलग बाजारों में इसे अलग प्रोसेसर के साथ पेश किया (iQOO 16) गया है। भारत में आने वाले मॉडल की कीमत लगभग 30 हजार रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है। इसमें 12 जीबी रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज का विकल्प मिल सकता है।

Exit mobile version