IPS Transfer Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में IPS अधिकारियों का तबादला, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश (IPS Transfer Chhattisgarh) जारी किए हैं। नवा रायपुर स्थित मंत्रालय से 22 दिसंबर 2025 को जारी आदेश के तहत राज्य के तीन आईपीएस अधिकारियों को नई प्रशासनिक और पुलिस जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह तबादले प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दृष्टि से किए गए हैं।

IPS Transfer Chhattisgarh

जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी निखिल अशोक कुमार रखेचा को कांकेर जिले का पुलिस अधीक्षक (IPS Transfer Chhattisgarh) नियुक्त किया गया है। वे इससे पूर्व गरियाबंद जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे और वहां उनके कार्यकाल को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना गया है। अब कांकेर जैसे संवेदनशील जिले की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है।

वहीं, वेदव्रत सिरमौर को गरियाबंद जिले की कमान दी गई है। वे वर्तमान में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल, रायपुर में महाप्रबंधक के रूप में प्रतिनियुक्ति पर थे। गृह विभाग ने उनकी सेवाएं पर्यटन विभाग से वापस लेते हुए उन्हें पुलिस अधीक्षक, गरियाबंद के पद पर पदस्थ किया है।

इसके अलावा वर्ष 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी इंदिरा कल्याण ऐलासेला को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल उत्तरी रेंज, सरगुजा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे इससे पहले कांकेर जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवाएं दे रहे थे।

Exit mobile version