Site icon Navpradesh

IPL Auction 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ में मिचेल स्टार्क को खरीदा…

IPL Auction 2024: Kolkata Knight Riders bought Mitchell Starc for Rs 24.75 crore…

IPL Auction 2024

-ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क पर सबसे ज्यादा बोली लगी

दुबई। IPL Auction 2024: इंडियन प्रीमियर लीग में आज रिकॉर्ड बोली लगी। ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता कप्तान पैट कमिंस (कप्तान पैट कमिंस) को दस गुना कीमत मिली। 2 करोड़ बेस प्राइस वाले पैट कमिंस की कीमत सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 करोड़ रुपये लगाई थी। उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क पर सबसे ज्यादा बोली लगी। 31.70 करोड़ के पर्स के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स ने स्टार्क के लिए 24.75 लाख में खरीदा है।

2 करोड़ बेस प्राइस वाले मिचेल स्टार्क के लिए मुंबई इंडियंस ने पहली बोली लगाई। फिर ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स ने दाम बढ़ाया। महेला जयवर्धने की नजर जोफ्रा आर्चर के रिप्लेसमेंट के तौर पर स्टार्क पर थी। मुंबई और दिल्ली के बीच मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9.8 करोड़ की बोली के साथ एंट्री की। स्टार्स का आंकड़ा 10 करोड़ पार होने के बाद गुजरात टाइटंस ने भी बोली लगाई।

अब गुजरात टाइटंस और कोलकाता के बीच टक्कर शुरू हुई। गुजरात ने 12 करोड़ की बोली लगाकर बढ़त ले ली थी। लेकिन, कोलकाता पीछे नहीं हटी और 15.5 करोड़ की बोली के साथ प्रतिस्पर्धा जारी रखी। जैसे ही गुजरात ने 20 करोड़ की बोली लगाई, कोलकाता में टेबल पर कुछ चर्चा हुई। लेकिन, मेंटर गौतम गंभीर अड़े रहे और बोली जारी रखी। कोलकाता ने 24.75 करोड़ की बोली लगाकर स्टार्क को अपने साथ जोड़ा लिया।

आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी

Exit mobile version