Site icon Navpradesh

Indigo Airlines Fuel Charge : इंडिगो का सफर अब 1000 रुपए तक होगा सस्ता, फ्यूल चार्ज नहीं लगेगा

Indigo Airlines Fuel Charge :

Indigo Airlines Fuel Charge :

नवप्रदेश डेस्क। Indigo Airlines Fuel Charge : इंडिगो एयरलाइन का सफर अब 1000 रुपए तक सस्ता हो जायेगा। क्योंकि इंडिगो एयरलाइन अब अपने पैसेंजरों से फ्यूल चार्ज नहीं वसूलेगा। इंडिगो अभी तक 300 रुपए से 1000 रुपए तक फ्यूल चार्ज के रूप में वसूल रही थी। बजट एयरलाइन इंडिगो ने आज यानी, गुरुवार 4 जनवरी से टिकटों पर फ्यूल चार्ज वसूलना बंद कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की लगातार बढ़ रही कीमतों के कारण इंडिगो ने अक्टूबर 2023 की शुरुआत में फ्यूल चार्ज वसूलना शुरू किया था। फ्यूल चार्ज हटने के बाद अब फ्लाइट टिकट सस्ती हो सकती है। ATF किसी एयरलाइन के ऑपरेटिंग खर्च का एक बड़ा हिस्सा होता है। ATF की कीमतें बढ़ने से लागत बढ़ जाती है।

इंडिगो के पास 320 से ज्यादा विमानों का बेड़ा है। अपने बेड़े के साथ इंडिगो रोजाना 1900 से ज्यादा फ्लाइट ऑपरेट करती है। ये एयरलाइन 81 डोमेस्टिक डेस्टिनेशन और 32 इंटरनेशनल डेस्टिनेशन को कवर करती है। भारत में सबसे ज्यादा मार्केट शेयर इंडिगो का ही है। फ्यूल चार्ज लगाने के बाद स्टॉक में आई थी तेजी।

अक्टूबर में फ्यूल चार्ज लगाने से पहले इंडिगो के शेयर की कीमत 2400 रुपए के करीब थी, जो अब बढ़कर 3000 के करीब पहुंच गई है। यानी 3 महीने में स्टॉक करीब 25% बढ़ चुका है। आमतौर पर दूसरी तिमाही में इंडिगो को 188.9 करोड़ का मुनाफा हुआ था। 5 साल में यह पहला मौका था जब एविएशन कंपनी को किसी भी वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में मुनाफा हुआ था।

Exit mobile version