भारतीय सड़कों पर होंडा की नई इलेक्ट्रिक गाड़ी एक बार फिर नजर आने के बाद ऑटो सेक्टर में इसकी चर्चा (Honda 0 Alpha) तेज हो गई है। कैमोफ्लॉज में ढकी इस गाड़ी को देखकर लोगों की उत्सुकता बढ़ गई है, क्योंकि पहली बार इसके अंदरूनी हिस्से से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।
होंडा लंबे समय से भारतीय बाजार के लिए अपनी पहली इलेक्ट्रिक गाड़ी की तैयारी कर रही है। अब टेस्टिंग के दौरान मिले नए संकेतों से साफ है कि कंपनी इस मॉडल में आधुनिक तकनीक और प्रीमियम फीचर्स पर खास जोर देने वाली है।
टेस्टिंग के दौरान दिखा इंटीरियर Honda 0 Alpha
हाल ही में इस इलेक्ट्रिक गाड़ी को मनाली में टेस्टिंग के दौरान देखा गया। इस बार पहली बार इसके इंटीरियर की झलक भी सामने आई है। तस्वीरों में बड़ा इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिखाई दे रहा है। हालांकि कंपनी ने केबिन को कैमोफ्लॉज से ढका हुआ है, लेकिन सामने आई तस्वीरों से कई फीचर्स का अंदाजा लगाया जा सकता है।
मिल सकते हैं कई आधुनिक फीचर्स
जानकारी के अनुसार इसमें बड़ा फ्रीस्टैंडिंग टचस्क्रीन सिस्टम दिया जाएगा। इसके साथ वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, कनेक्टेड कार तकनीक, नेविगेशन और इलेक्ट्रिक वाहन से जुड़े कई स्मार्ट फंक्शन मिलने की उम्मीद है। कंपनी डिजिटल सिस्टम के साथ कुछ जरूरी फिजिकल बटन भी दे सकती है। खास तौर पर क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स के लिए अलग कंट्रोल मिलने की संभावना जताई जा रही है।
नया स्टीयरिंग और अलग डिजाइन
इस मॉडल में नया डिजाइन वाला स्टीयरिंग व्हील देखने को (Honda 0 Alpha) मिलेगा, जिस पर कई कंट्रोल बटन दिए जाएंगे। बाहरी हिस्से पर अभी भी कैमोफ्लॉज मौजूद है, लेकिन इसके डिजाइन की झलक साफ दिखाई दे रही है। सामने की ओर एलईडी लाइटिंग मॉड्यूल और पतला ब्लैक पैनल मिलेगा। वहीं पीछे की तरफ वर्टिकल टेललाइट्स दिए जाने की उम्मीद है, जो इसे अलग पहचान देंगे।
भारत में बनेगी और विदेश भी जाएगी
होंडा पहले ही पुष्टि कर चुकी है कि इस इलेक्ट्रिक गाड़ी का निर्माण भारत में किया जाएगा। घरेलू बाजार में बिक्री के साथ इसका निर्यात भी दूसरे देशों (Honda 0 Alpha) में किया जाएगा। कंपनी की इलेक्ट्रिक वाहन रणनीति में यह मॉडल अहम भूमिका निभाएगा और इसे वर्ष 2027 में बाजार में उतारने की योजना है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला मिडसाइज इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट की कई प्रमुख गाड़ियों से होगा।
