Site icon Navpradesh

Himachal CM Oath : सुक्खू ने मुख्यमंत्री, अग्निहोत्री ने डिप्टी सीएम पद की ली शपथ, खरगे-राहुल हुए शामिल

Himachal CM Oath: Sukhu took oath as Chief Minister, Agnihotri as Deputy CM, Kharge-Rahul joined

Himachal CM Oath

शिमला/नवप्रदेश। Himachal CM Oath : चार बार के विधायक और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। सुक्खू के साथ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे मुकेश अग्निहोत्री ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। शिमला के रिज मैदान पर शपथ ग्रहण समारोह हुआ।

शिमला के रिज मैदान पर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई। मुकेश अग्निहोत्री ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ग्रहण की।

सुखविंद्र सिंह सुक्खू की माता संसार देई, कांग्रेस सह प्रभारी संजय दत्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी मंच पर पहुंच गए हैं। प्रतिभा सिंह को राहुल गांधी ने मंच पर गले लगाया। छह बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह को राहुल गांधी और बहन प्रियंका गांधी ने पुष्प अर्पित (Himachal CM Oath) किए।

Exit mobile version