Highway Crash : राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण हादसा, स्कूटी सवार चार लोगों की मौत से पसरा मातम

सुबह के वक्त राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर अचानक चीख पुकार मच गई। कुम्हारी (Highway Crash ) के पास हुए भीषण सड़क हादसे के बाद राहगीर मौके पर रुक गए और कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ लग गई। जिसने भी मंजर देखा, उसकी आंखें नम हो गईं। एक परिवार अपने रिश्तेदार के घर जाने के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में ऐसा हादसा हुआ कि चार लोगों की जिंदगी हमेशा के लिए थम गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चे को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जबकि मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से भिड़ी स्कूटी Highway Crash

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार भिलाई तीन निवासी 28 वर्षीय अमृत निर्मलकर स्कूटी चला रही थीं। उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी सवार थे। सभी बसंत विहार रायपुर स्थित मामा के घर जा रहे थे। इसी दौरान कुम्हारी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर सड़क किनारे खड़े ऑक्सीजन सिलेंडर से लदे ट्रैक्टर के पिछले हिस्से से स्कूटी टकरा गई।

चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दम

हादसा इतना भीषण था कि अमृत निर्मलकर 28 वर्ष, लक्ष्मी निर्मलकर 26 वर्ष, सात वर्षीय यासना और चार वर्षीय डाली की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आठ वर्षीय भावेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए तत्काल एम्स रायपुर भेजा गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव Highway Crash

पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला स्थित मर्चुरी भेज दिया है। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है और उनके पहुंचने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

ट्रैक्टर जब्त, चालक से पूछताछ

हादसे में शामिल ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त कर थाना परिसर में खड़ा (Highway Crash) कराया है। चालक भोला यादव को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और मामले की विवेचना जारी है।

↑
Exit mobile version