Site icon Navpradesh

Heavy Rain: भारी बारिश से हिमाचल, उत्तराखंड, UP और पंजाब का भी बुरा हाल, अब तक 91 की मौत

Heavy Rains: Himachal, Uttarakhand, UP and Punjab also in bad condition due to heavy rains, 91 killed so far

Heavy rains

नई दिल्ली। Heavy rains: उत्तराखंड समेत कई जगहों पर भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भूस्खलन में मध्य प्रदेश के तीन गंगोत्री तीर्थयात्रियों सहित आठ लोगों की मौत हो गई। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में बारिश का कहर देखने को मिला है।

बारिश के कारण हुई दुर्घटनाओं, भूस्खलन और बाढ़ के कारण मंगलवार को 21 अन्य लोगों के मारे जाने की खबर है। इसके साथ ही 8 जुलाई से अब तक इलाके में मरने वालों की संख्या 91 हो गई है।

पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश (Heavy rains) के कारण कई पर्यटकों की जान चली गयी। भारी बारिश और बर्फबारी के कारण हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के चंद्रताल में 300 पर्यटक फंसे हुए हैं। भारी बारिश के कारण आई आपदा से पिछले तीन दिनों में राज्य में 31 लोगों की जान जा चुकी है।

मंडी, कांगड़ा और लाहौल स्पीति में चार-चार लोग लापता हैं। इस बीच, मंगलवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूस्खलन में पांच पर्यटकों की मौत हो गई और आठ घायल हो गए। पंजाब और हरियाणा में भी बाढ़ की स्थिति है, जिसमें कई जगह पर पर्यटक फंसे हुए हैं।

600 पर्यटक विभिन्न इलाकों में फंसे

अधिकारियों के मुताबिक, 14,100 फीट की ऊंचाई पर स्थित चंद्रताल के कैंप में 300 से ज्यादा पर्यटक फंसे हुए हैं। भारी बारिश और बर्फबारी के कारण वे वापस नहीं लौट पा रहे हैं। प्रशासन ने वायुसेना से हेलीकॉप्टर के जरिये उन्हें बचाने की अपील की है।

खऱाब मौसम की वजह से बचाव कार्य में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को बचाने के लिए काजा से एक बचाव दल भेजा गया है और बारिश रुकने के बाद फिर से हेलीकॉप्टर भेजे जाएंगे। राज्य के विभिन्न हिस्सों में करीब 600 पर्यटक फंसे हुए हैं।

Exit mobile version