Heat Wave Alert Raipur : छत्तीसगढ़ में ‘येलो अलर्ट’, आसमान से बरस रहे अंगारे, रायपुर-बिलासपुर और दुर्ग समेत इन जिलों में हीट वेव की चेतावनी

छत्तीसगढ़ में गर्मी ने अब अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू (Heat Wave Alert Raipur) कर दिए हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के मध्य हिस्सों में भीषण गर्मी और ‘हीट वेव’ (लू) को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। गुरुवार सुबह से ही सूरज की तपिश इतनी तेज है कि दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है।

विशेषकर रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में आने वाले कुछ दिनों तक लू के थपेड़ों से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। बिलासपुर में पारा 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

19 अप्रैल तक जारी रहेगा लू का सितम (Heat Wave Alert Raipur)

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल मौसम पूरी तरह शुष्क (Dry) बना हुआ है, जिसके कारण मैदानी इलाकों में गर्म हवाओं का प्रभाव बढ़ गया है। पिछले 24 घंटों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है, और अनुमान है कि अगले तीन दिनों के भीतर पारा 2 से 3 डिग्री तक और चढ़ सकता है।

बीते 24 घंटों में राजनांदगांव 43°C के साथ प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा, जबकि बिलासपुर में आज तापमान ने 42 डिग्री का आंकड़ा छू लिया है। रात के तापमान में भी मामूली बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे अब रातें भी गर्म होने लगी हैं।

दोपहर 12 से 3 बजे तक सावधानी बरतने की सलाह

लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और मौसम विभाग ने संयुक्त एडवाइजरी जारी की है। लोगों को सलाह दी गई है कि दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच, जब सूरज की किरणें सबसे तीखी होती हैं, तब अनावश्यक रूप से घर से बाहर (Heat Wave Alert Raipur) न निकलें।

यदि बाहर जाना अनिवार्य हो, तो सिर को गीले कपड़े, टोपी या छाते से ढककर रखें। लू के शुरुआती लक्षणों जैसे चक्कर आना, सिरदर्द या तेज बुखार होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें और खुद से दवा लेने से बचें।

हीट वेव से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

तरल पदार्थों का सेवन: प्यास न लगने पर भी नियमित अंतराल में पानी पीते रहें। शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी न हो, इसके लिए ओआरएस (ORS), लस्सी, नींबू पानी और नारियल पानी का उपयोग करें।

सही पहनावा: हल्के रंग के, ढीले और सूती कपड़े पहनें ताकि शरीर को हवा मिलती रहे।

खान-पान पर ध्यान: प्रोटीन की अधिक मात्रा वाले भोजन और बासी खाने से बचें। चाय, कॉफी और अत्यधिक कैफीन वाले ड्रिंक्स का सेवन कम करें क्योंकि ये शरीर को डिहाइड्रेट करते हैं।

घर का वातावरण: दिन के वक्त घर की खिड़कियां और पर्दे बंद रखें ताकि बाहर की गर्म हवा (Heat Wave Alert Raipur) अंदर न आए। रात के समय ठंडी हवा के लिए खिड़कियां खोल सकते हैं। साथ ही, बच्चों और पालतू जानवरों को धूप में खड़ी गाड़ियों में अकेला बिल्कुल न छोड़ें।

Exit mobile version