साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने युवाओं के लिए बड़ा अवसर देते हुए 2026-27 सत्र के लिए 1600 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती प्रक्रिया (Graduate Apprentice SECL Bilaspur) शुरू कर दी है। 17 मार्च से आवेदन शुरू हो चुके हैं और महीने के अंत तक इच्छुक अभ्यर्थी इस मौके का लाभ उठा सकते हैं।
यह भर्ती सिर्फ नौकरी का विकल्प नहीं, बल्कि इंडस्ट्री में सीधे कदम रखने का मौका मानी जा रही है, जहां चयनित अभ्यर्थियों को एक साल तक व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
पदों का बंटवारा ऐसा, सबसे ज्यादा मौका इस ट्रेड में
कुल 1600 पदों में 500 ग्रेजुएट अप्रेंटिस और 1100 टेक्नीशियन अप्रेंटिस (Graduate Apprentice SECL Bilaspur) शामिल हैं। खास बात यह है कि खनन इंजीनियरिंग के लिए सबसे अधिक 900 पद निर्धारित किए गए हैं, जिससे इस क्षेत्र के छात्रों को बड़ा फायदा मिलेगा।
इसके अलावा सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन जैसे तकनीकी क्षेत्रों के साथ-साथ बीबीए, बीसीए, बीकॉम और बीएससी (केमिस्ट्री) जैसे सामान्य स्नातक कोर्स करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
प्रशिक्षण के दौरान मिलेगा असली अनुभव
SECL की ओर से चयनित उम्मीदवारों को कंपनी की अंडरग्राउंड और ओपन कास्ट खदानों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही अन्य यूनिट्स में भी उन्हें काम करने का अवसर मिलेगा। इस प्रक्रिया का उद्देश्य युवाओं को किताबों से बाहर निकालकर वास्तविक कार्यक्षेत्र का अनुभव देना है, ताकि वे भविष्य में बेहतर रोजगार के लिए तैयार हो सकें।
आवेदन प्रक्रिया समझ लें, तभी होगा सिलेक्शन आसान
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (NATS 2.0) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन (Graduate Apprentice SECL Bilaspur) करना होगा। इसके बाद SECL की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की अंतिम तारीख 31 मार्च तय की गई है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
युवाओं के लिए क्यों खास है यह मौका
आज के समय में सिर्फ डिग्री काफी नहीं होती, बल्कि इंडस्ट्री का अनुभव भी उतना ही जरूरी हो गया है। ऐसे में SECL की यह अप्रेंटिसशिप योजना युवाओं को सीधे फील्ड से जोड़ने का काम करेगी। विशेषज्ञ मानते हैं कि इस तरह का प्रशिक्षण आगे नौकरी पाने की संभावनाओं को काफी हद तक बढ़ा देता है, क्योंकि इसमें उम्मीदवार पहले से ही कार्यप्रणाली से परिचित हो जाते हैं।
