CM Vishnu Deo Sai Press Conference : संसद में महिलाओं के हक पर ब्रेक, मुख्यमंत्री साय ने कांग्रेस को बताया महिला विरोधी, कहा – ये धोखा देश कभी नहीं भूलेगा

‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के लोकसभा में पारित न हो पाने के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में उबाल (CM Vishnu Deo Sai Press Conference) आ गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी में एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन (I.N.D.I.A.) पर सीधा प्रहार किया।

उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि विपक्ष ने देश की 70 करोड़ महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ किया है और इस विश्वासघात का खामियाजा कांग्रेस को आने वाले समय में भुगतना पड़ेगा।

“विपक्ष का चेहरा हुआ बेनकाब” (CM Vishnu Deo Sai Press Conference)

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की मौजूदगी में विपक्ष की ‘बदनीयती’ पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “गृहमंत्री अमित शाह ने बहुत सरल भाषा में इस कानून की जरूरत समझाई थी, लेकिन विपक्ष का इरादा महिलाओं को सशक्त करना था ही नहीं।

कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने जिस तरह से इस ऐतिहासिक विधेयक का विरोध किया, उससे उनकी असलियत सबके सामने उजागर हो गई है। यह देश की आधी आबादी की उम्मीदों पर पानी फेरने जैसा है।”

गद्दारी की परंपरा और अंग्रेजों वाली चाल

प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के इतिहास पर हमला बोलते हुए कहा कि वे तीन दशकों से महिला आरक्षण की बात तो करते हैं, लेकिन जब भी इसे पास कराने का समय आता है, वे मुंह फेर लेते हैं।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस आज भी अंग्रेजों वाली चाल (CM Vishnu Deo Sai Press Conference) चल रही है। एक तरफ वे महिला अधिकारों की बात करते हैं और दूसरी तरफ संसद में इसके खिलाफ खड़े हो जाते हैं। यह 70 करोड़ माताओं-बहनों के साथ खुली गद्दारी है।”

छत्तीसगढ़ की ‘महतारी’ देगी जवाब

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में शौचालय निर्माण से लेकर उज्ज्वला योजना और ‘महतारी वंदन योजना’ के जरिए 70 लाख महिलाओं को सीधा लाभ पहुंचाया (CM Vishnu Deo Sai Press Conference) जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा का संघर्ष थमेगा नहीं और हम महिलाओं को लोकसभा व विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण दिलाकर ही दम लेंगे।

“विपक्ष ने खुशियां मनाई, हमारी आंखों में आंसू थे”

वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने भावुक होते हुए कहा कि 17 अप्रैल का दिन भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाना था, लेकिन विपक्ष ने पाप किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिल गिर जाने के बाद विपक्षी दलों ने सदन में तालियां बजाईं और खुशियां मनाईं,

जबकि भाजपा के सदस्य देश की महिलाओं के हक को छिनता (CM Vishnu Deo Sai Press Conference) देख दुखी थे। उन्होंने चेतावनी दी कि समाजवादी पार्टी और राजद जैसे दलों ने हमेशा महिलाओं की उपेक्षा की है, जिसे अब देश बर्दाश्त नहीं करेगा।

Exit mobile version