गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और आसपास के जिलों के उन युवाओं के लिए एक बड़ी खबर है जो बिजली विभाग में तकनीकी कार्य यानी तार मिस्त्री के रूप में अपना भविष्य बनाना (Government Job) चाहते हैं। संभागीय अनुज्ञापन समिति (विद्युत) बिलासपुर द्वारा हर साल की तरह इस साल भी ‘तार मिस्त्री परीक्षा’ का आयोजन किया जा रहा है।
इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को संबंधित क्षेत्र में काम करने के लिए आधिकारिक मान्यता प्राप्त होती है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, तो आवेदन की प्रक्रिया और अंतिम तिथि का खास ध्यान रखें।
इन जिलों के युवा कर सकते हैं आवेदन (Government Job)
इस परीक्षा का आयोजन जुलाई माह में किया जाना तय हुआ है। इसमें बिलासपुर संभाग के विभिन्न जिलों जैसे बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, कोरबा, जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले के इच्छुक उम्मीदवार भाग ले सकते हैं।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है, इसलिए उम्मीदवारों के पास अब बहुत कम समय बचा है। समय रहते आवेदन करने वाले ही जुलाई में होने वाली इस मुख्य परीक्षा में बैठ पाएंगे।
यहाँ मिलेगा मुफ्त आवेदन फॉर्म और पूरी जानकारी
परीक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी और आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को बिलासपुर स्थित कार्यालय में संपर्क (Government Job) करना होगा। आवेदन फॉर्म पूरी तरह से निःशुल्क (फ्री) है।
इच्छुक अभ्यर्थी ‘कार्यपालन अभियंता (विद्युत सुरक्षा) एवं संभागीय विद्युत निरीक्षक, प्रथम तल, यूडीएम हॉस्पिटल बिल्डिंग, होमगार्ड कैम्पस के पास, कुदुदण्ड बिलासपुर’ में कार्यालयीन समय के दौरान उपस्थित होकर फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं और अपनी शंकाओं का समाधान कर सकते हैं।
जुलाई में होगी परीक्षा, अभी से शुरू कर दें तैयारी
विभाग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा का आयोजन जुलाई 2026 में होगा। तार मिस्त्री की यह परीक्षा उन लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जो बिजली फिटिंग और मरम्मत के कार्यों में दक्षता हासिल (Government Job) करना चाहते हैं और सरकारी मानकों के अनुसार प्रमाण पत्र प्राप्त करना चाहते हैं। 30 अप्रैल तक आवेदन जमा करने के बाद विभाग द्वारा परीक्षा की सटीक तारीख और केंद्र की जानकारी अलग से साझा की जाएगी।
