Site icon Navpradesh

सोना 1,150 रुपए महंगा, 6 जुलाई बाद सबसे बड़ी एक दिनी तेजी

gold, rupees, 1150 dearer, 6th july, biggest one day surge, navpradesh

woman purchasing gold

नवप्रदेश/नई दिल्ली। सोना (gold) शुक्रवार को 1150 रुपए महंगा (rupees 1150 dearer) हो गया। यह छह जुलाई (6th july) के बाद की सबसे बड़ी एक दिनी (biggest one day surge) तेजी है। इसके साथ ही दिल्ली सराफा बाजार में इसकी कीमत 39 हजार 420 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। यह सोने का चार सप्ताह यानी करीब एक माह का उच्चतम स्तर है।

त्योहारों के मौसम में आभूषण निर्माताओं की ओर से जेवराती मांग आने और विदेशों में रही तेजी से सोने ने शुक्रवार को 1,150 रुपए की बड़ी छलांग (biggest surge) लगाई। गौरतलब है कि बजट में सोने पर सीमा शुल्क बढ़ाये जाने से छह जुलाई को इसके दाम 1,300 रुपये चढ़ गये थे।

चांदी 50 रुपए लुढ़की

सोने के विपरीत चांदी में शुक्रवार को 50 रुपये की नरमी रही और यह 46,450 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। विदेशों में पीली धातु (gold) के 1,500 डॉलर प्रति औंस के पार निकलने से भी स्थानीय बाजार में इसके दाम बढ़े। लंदन एवं न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 2.50 डॉलर चमककर 1,509.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। गुरुवार को भी इसमें तेजी रही थी और बीच कारोबार में यह 1,518.50 डॉलर प्रति औंस तक चढ़ा था।

और दाम बढऩे का आसार

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका में रोजगार के कमजोर आंकड़े आने से आर्थिक संकट की चिंता बढ़ गयी है, जिससे सोने (gold) में तेजी रही। निवेशक पूंजी बाजार की बजाय सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली पीली धातु का रुख कर रहे हैं। वहीं देश में त्योहारी मांग बढऩे से सोने की कीमतों (gold price) में और बढ़ोतरी (increase) के आसार हैं। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी शुक्रवार को 1.20 डॉलर की बढ़त में 1,515 डॉलर प्रति औंस बोला गया। सोने के विपरीत चाँदी हाजिर 0.01 डॉलर फिसलकर 17.56 डॉलर प्रति औंस रह गयी।

Exit mobile version