सोने और चांदी की कीमतों पर नजर रखने वाले निवेशकों और खरीदारों के लिए आने वाला सप्ताह काफी अहम (Gold Rate Today) माना जा रहा है। वैश्विक घटनाक्रम, कच्चे तेल की चाल और महंगाई के आंकड़े अब यह तय करेंगे कि सर्राफा बाजार में गिरावट जारी रहेगी या फिर कीमतों में नई तेजी देखने को मिलेगी। ऐसे में बाजार की हर हलचल पर निवेशकों की नजर बनी हुई है।
छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई और रायगढ़ जैसे बड़े सर्राफा बाजारों में भी खरीदार फिलहाल इंतजार की रणनीति अपना रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि लगातार उतार चढ़ाव के चलते लोग बड़ी खरीदारी से बच रहे हैं और कीमतों की अगली दिशा साफ होने का इंतजार कर रहे हैं।
अमेरिका ईरान तनाव पर टिकी बाजार की नजर Gold Rate Today
जानकारों के मुताबिक पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अगले सप्ताह भी सोने और चांदी की कीमतों पर पड़ सकता है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े तनाव के कारण कच्चे तेल, डॉलर और वैश्विक निवेश बाजारों में अस्थिरता बनी हुई है।
कमोडिटी विशेषज्ञों का कहना है कि यदि भू राजनीतिक तनाव और बढ़ता है तो बाजार में सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ सकती है, लेकिन फिलहाल मजबूत डॉलर और बॉन्ड यील्ड की वजह से सोने पर दबाव बना हुआ है।
अभी जारी रह सकती है गिरावट
विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल सोने और चांदी में करेक्शन का दौर खत्म होता नहीं दिख रहा है। आने वाले दिनों में भारत, अमेरिका और यूरोपीय संघ के महंगाई आंकड़े भी बाजार की दिशा तय करने में बड़ी भूमिका निभाएंगे। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर वैश्विक केंद्रीय बैंकों की ब्याज दरों को लेकर उम्मीदें बदल सकती हैं।
पिछले सप्ताह आई बड़ी गिरावट Gold Rate Today
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अगस्त डिलीवरी वाला सोना पिछले सप्ताह करीब 3900 रुपये यानी 2.65 प्रतिशत गिरकर 1.43 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं सितंबर डिलीवरी वाली चांदी करीब 14746 रुपये यानी 6.2 प्रतिशत टूटकर 2.22 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी दोनों दबाव में रहे।
छत्तीसगढ़ के खरीदारों पर क्या होगा असर
रायपुर और प्रदेश के अन्य शहरों के सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी बनी रहती है तो आने वाले दिनों में स्थानीय बाजार में भी कीमतों में कुछ राहत मिल सकती है। इससे शादी विवाह की खरीदारी करने वाले परिवारों और निवेशकों को फायदा हो सकता है।
हालांकि कारोबारियों का यह भी मानना है कि यदि पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ता है या वैश्विक बाजार में अचानक बड़ा बदलाव आता है तो कीमतों में तेजी भी लौट (Gold Rate Today) सकती है। ऐसे में फिलहाल बाजार पूरी तरह अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम पर निर्भर रहेगा।
किन बातों पर रहेगी सबसे ज्यादा नजर
अगले सप्ताह निवेशकों की नजर अमेरिका के खुदरा बिक्री के आंकड़ों, आवास क्षेत्र की रिपोर्ट, साप्ताहिक बेरोजगारी दावों, महंगाई के आंकड़ों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों से जुड़े संकेतों पर रहेगी। इन्हीं के आधार पर सोने और चांदी की अगली चाल तय होने की संभावना है।
