Site icon Navpradesh

BIG BREAKING : पूर्व डीएमई डॉ. आदिले के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज

former dme dr adile, rape case registered against dr adile,

former dme dr adile, rape case registered against dr adile,

रायपुर/नवप्रदेश। पूर्व डीएमई डॉ. एसएल आदिले (former dme dr adile) के खिलाफ दुषकर्म (rape case registered against dr adile) का केस दर्ज कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों स्वास्थ्य क्षेत्र में काम कर रही एक महिला ने पूर्व डीएमई डॉ. एसएल आदिले (former dme dr adile) के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

तब पुलिस ने कहा था कि मामले की जांच की जा रही है। इस बीच महिला के गायब होने की खबर भी मीडिया में आई थी। लेकिन अब डॉ. आदिले के खिलाफ महिला की शिकायत पर महिला थाने में दुष्कर्म (rape case registered against dr adile) का केस दर्ज कर लिया गया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंडरी थाने की पुलिस अब आगे इस मामले की जांच करेगी।

बताया जा रहा है कि डॉ. आदिले की गिरफ्तारी भी हो सकती है। वहीं पीडि़ता से भी पूछताछ हो सकती है, क्योंकि शिकायत के मुताबिक दुष्कर्म का यह मामला वर्ष 2018 का बताया गया। लिहाजा पीडि़ता से इस बीच की अवधि को लेकर सवाल जवाब हो सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि डॉ. आदिले पर दष्कर्म का आरोप लगने के बाद उन्हें डीएमई के पद से हटा दिया गया है और उनकी जगह डॉ. आरकेे सिंह को नया डीएमई बनाया गया है, जो अब तक अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के डीन केे रूप में अपनी सेवा दे रहे थे।

Exit mobile version