छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए नौकरी पाने का एक और बड़ा अवसर सामने (Employment Fair) आया है। जिले में आयोजित होने वाले रोजगार मेले में सैकड़ों पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। निजी कंपनियां एक ही स्थान पर अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर चयन करेंगी, जिससे बेरोजगार युवाओं को रोजगार पाने का बेहतर मौका मिलेगा।
रोजगार की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के बीच इस मेले को लेकर उत्साह है। अलग अलग शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार इसमें शामिल होकर निजी क्षेत्र में नौकरी हासिल कर सकते हैं। प्रशासन ने अधिक से अधिक युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
29 जुलाई को लगेगा जिला स्तरीय रोजगार मेला Employment Fair
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र महासमुंद की ओर से 29 जुलाई 2026 को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, ग्राम बरोड़ा बाजार, महासमुंद में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।
559 पदों पर होगी सीधी भर्ती
उप संचालक रोजगार डॉ. शशी अतुलकर ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की छह कंपनियां भाग लेंगी। इनमें डब्ल्यूआईओ एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड, सूर्या कंस्ट्रक्शन कंपनी, स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड, यूपीडीटी एजुकेशन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, एनआईआईटी लिमिटेड और स्टे प्रोटेक्टेड सिक्योरिटी गार्ड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। इन कंपनियों के माध्यम से कुल 559 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
दसवीं पास से स्नातक तक के अभ्यर्थियों को मौका
रोजगार मेले में दसवीं, बारहवीं, आईटीआई और स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार विभिन्न पदों के लिए आवेदन (Employment Fair) कर सकेंगे। पदवार शैक्षणिक योग्यता, वेतनमान और कार्यस्थल की विस्तृत जानकारी जिला रोजगार कार्यालय महासमुंद या ई रोजगार पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी।
ये दस्तावेज साथ लेकर पहुंचें
रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, उनकी छायाप्रति, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा और पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लाने होंगे। साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग के ई रोजगार पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य रहेगा।
यहां मिलेगी पूरी जानकारी
अभ्यर्थी भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जिला रोजगार कार्यालय महासमुंद से प्राप्त कर (Employment Fair) सकते हैं। इसके अलावा ई रोजगार पोर्टल पर भी पदों, योग्यता, वेतनमान और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी उपलब्ध है।
