Editorial: साय सरकार की उल्लेखनीय उपलब्धि

he Sai Government’s Remarkable Achievement: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने अपने ढाई साल के कार्यकाल में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है। हर व्यक्ति के पक्के घर के सपने को साकार करने की दिशा में साय सरकार कितनी गंभीरता से काम कर रही है, यह इसी से स्पष्ट है कि साय सरकार ने सत्ता की बागडोर संभालने के बाद प्रदेश में सोलह लाख प्रधानमंत्री आवास बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया था और बीते ढाई सालों में ग्यारह लाख प्रधानमंत्री आवास बना डाले हैं।

जाहिर है यह लक्ष्य समय से पूर्व ही हासिल कर लिया जाएगा। इस बारे में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आंकड़े उपलब्ध कराते हुए दावा किया है कि प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य द्रुतगति से जारी है। उन्होंने इस बारे में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आरोपों को निराधार बताते हुए इस मामले में बहस की चुनौती भी दी है। बहरहाल, प्रधानमंत्री आवास से लाखों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। सरकार को यह भर देखना चाहिए कि इससे जरूरतमंद हितग्राही ही लाभान्वित हों।

Exit mobile version