राजधानी रायपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के कार्यालय को लेकर बड़ा प्रशासनिक फैसला सामने (ED Office Raipur New Address) आया है। सुभाष स्टेडियम के पास स्थित पुराने महापौर बंगले को अब ED के अस्थायी दफ्तर के रूप में उपयोग किया जाएगा। नगर निगम की MIC बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही लंबे समय से खाली पड़े इस भवन में जल्द ही गतिविधियां शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है।
4000 स्क्वायर फीट की जरूरत, खाली भवन बना विकल्प
जानकारी के मुताबिक, ED ने अपने रीजनल ऑफिस के विस्तार के लिए करीब 4000 वर्ग फीट जगह की मांग की थी। मौजूदा कार्यालय छोटा पड़ने के कारण नए स्थान की तलाश की जा रही थी। इसी बीच पुराने महापौर बंगले को उपयुक्त मानते हुए इसे अस्थायी रूप से उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया।
स्थायी दफ्तर बनने तक रहेगा अस्थायी इंतजाम(ED Office Raipur New Address)
महापौर मीनल चौबे ने स्पष्ट किया कि नया ED कार्यालय नया रायपुर (ED Office Raipur New Address) में निर्माणाधीन है। जब तक वह पूरी तरह तैयार नहीं हो जाता, तब तक यह पुराना बंगला अस्थायी कार्यालय के रूप में उपयोग किया जाएगा। बाद में पूरा दफ्तर नए भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
पुलिस कमिश्नरेट को भी मिला अस्थायी ऑफिस
MIC बैठक में एक और महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के लिए भी अस्थायी व्यवस्था की गई है। कोटा मुक्तिधाम के सामने स्थित सामुदायिक भवन को कमिश्नरेट के अस्थायी कार्यालय के रूप में देने की मंजूरी दी गई है।
खाली भवनों का होगा उपयोग, बढ़ेगी प्रशासनिक सक्रियता
इस फैसले को शहर में प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। लंबे समय से खाली पड़े सरकारी भवनों के उपयोग से न केवल संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल होगा, बल्कि शहर में प्रशासनिक कामकाज भी और व्यवस्थित होगा।
अब बढ़ेगी जांच एजेंसियों की पकड़
ED जैसे केंद्रीय एजेंसी के लिए बेहतर स्पेस मिलने से जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया भी और प्रभावी होने (ED Office Raipur New Address) की उम्मीद है। यह बदलाव साफ संकेत देता है कि राजधानी में प्रशासनिक सक्रियता और निगरानी दोनों ही मजबूत होने जा रही हैं।
