Ebola Virus : इबोला खतरे के बीच रायपुर एयरपोर्ट पर अचानक क्यों बढ़ी सख्ती, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर

दुनिया के कई देशों में तेजी से बढ़ रहे इबोला संक्रमण को लेकर अब छत्तीसगढ़ में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य विभाग ने विशेष निगरानी शुरू कर दी है। एयरपोर्ट परिसर में अचानक बढ़ी मेडिकल गतिविधियों के बाद यात्रियों के बीच भी चर्चा तेज हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी निर्देशों के बाद एयरपोर्ट प्रशासन और मेडिकल टीमें अलर्ट मोड पर नजर आ रही हैं। बाहर से आने वाले यात्रियों की जांच व्यवस्था को और सख्त किया जा रहा है ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके।

एयरपोर्ट पर नोडल अधिकारी तैनात करने के निर्देश : Ebola Virus

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं की ओर से जारी आदेश में एयरपोर्ट पर एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। यह अधिकारी यात्रियों की स्वास्थ्य जांच और निगरानी व्यवस्था का समन्वय करेगा।

बताया गया है कि अंतरराष्ट्रीय और दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों की विशेष स्क्रीनिंग की जाएगी। किसी भी संदिग्ध यात्री में संक्रमण जैसे लक्षण मिलने पर तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी जाएगी।

संदिग्ध लक्षण मिलने पर तुरंत आइसोलेशन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एयरपोर्ट पर विशेष निगरानी अभियान चलाया जाएगा। तेज बुखार, कमजोरी, उल्टी, रक्तस्राव या दूसरे संदिग्ध लक्षण पाए जाने पर तत्काल आइसोलेशन और रेफरल की व्यवस्था लागू की जाएगी। मेडिकल टीमों को जांच किट, सुरक्षा उपकरण और जरूरी संसाधनों के साथ तैयार रहने कहा गया है।

बाहरी यात्रियों पर रहेगी खास नजर

राज्य सर्विलेंस अधिकारी और आईडीएसपी शाखा की ओर से जारी निर्देश (Ebola Virus) में कहा गया है कि विशेष रूप से उन यात्रियों पर निगरानी रखी जाएगी जो इबोला प्रभावित देशों या उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों से यात्रा कर रहे हैं। एयरपोर्ट प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं कि जरूरत पड़ने पर एम्बुलेंस और अस्पताल रेफरल की व्यवस्था तुरंत सक्रिय की जाए।

मेडिकल स्टाफ को दिए गए सख्त निर्देश

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने एयरपोर्ट पर तैनात स्वास्थ्यकर्मियों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने कहा है। मास्क, ग्लव्स, पीपीई किट और सैनिटाइजेशन संसाधनों के साथ ड्यूटी करने के निर्देश जारी किए गए हैं ताकि संक्रमण का खतरा कम किया जा सके।

स्वास्थ्य विभाग लगातार कर रहा निगरानी

इबोला संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए (Ebola Virus) हुए है। अधिकारियों का कहना है कि सभी संबंधित एजेंसियों के बीच समन्वय बनाकर निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है। रायपुर एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई सतर्कता को संक्रमण रोकथाम की दिशा में एहतियाती कदम माना जा रहा है।

Exit mobile version