अबू धाबी में शनिवार को उस वक्त अफरा तफरी का माहौल (Drone Attack) बन गया जब बराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट के पास आग लगने की खबर सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां और आपातकालीन टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। इलाके में कुछ समय तक तनाव और चिंता का माहौल बना रहा।
घटना को लेकर सोशल मीडिया और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। पश्चिम एशिया में पहले से बने तनाव के बीच इस घटना ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ा दी है। हालांकि अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रण में होने की बात कही है।
ड्रोन हमले के बाद लगी आग : Drone Attack
जानकारी के मुताबिक अबू धाबी स्थित बराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट के बाहरी हिस्से में ड्रोन स्ट्राइक के बाद आग लग गई। बताया जा रहा है कि प्लांट की बाहरी सुरक्षा परिधि के पास मौजूद एक इलेक्ट्रिकल जनरेटर में आग भड़क उठी थी। घटना के बाद तुरंत राहत और सुरक्षा दल मौके पर पहुंचे।
अधिकारियों ने आग पर पाया काबू
यूएई प्रशासन के अनुसार आग पर तेजी से काबू पा लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि आग प्लांट के मुख्य संचालन क्षेत्र तक नहीं पहुंची और समय रहते स्थिति नियंत्रित कर ली गई।
किसी के घायल होने की खबर नहीं
घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली (Drone Attack) है। यूएई की परमाणु नियामक संस्था ने कहा है कि प्लांट के सभी जरूरी सिस्टम सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि रेडियोलॉजिकल सुरक्षा स्तर पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी तरह का रिसाव या खतरा सामने नहीं आया है।
ड्रोन के स्रोत की जांच शुरू
घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों की कोशिश यह पता लगाने की है कि ड्रोन कहां से आया और हमले के पीछे कौन जिम्मेदार हो सकता है।
पश्चिम एशिया में बढ़ी चिंता
यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब पश्चिम एशिया में सुरक्षा हालात को लेकर पहले से तनाव बना (Drone Attack) हुआ है। यूएई प्रशासन ने कहा है कि ऊर्जा और परमाणु प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को और मजबूत किया जा रहा है।
