Dengue Awareness Campaign : डोर-टू-डोर 2408 घरों का किया सर्वे…

घरों के कूलरों में रखे पानी में मच्छर के लार्वा मिलने पर 750 रुपये का जुर्माना

रायपुर/नवप्रदेश। Dengue Awareness Campaign : नगर निगम रायपुर की ओर से शनिवार को डेंगू जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान दो जोन में कुल 2408 घरों का सर्वे किया गया। कुछ घरों में सब कुछ क्रम में था, जबकि कुछ घरों में गंदा पानी सहित आसपास गंदगी थी। ऐसे घरों की पहचान कर उन पर जुर्माना लगाया।

शहर में बढ़ती मौसमी बीमारियों के साथ डेंगू फैला है। इसके चलते मेयर एजाज ढेबर, स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष नागभूषण राव ने सख्त निर्देश दिए कि अधिकारी घर-घर जाकर सफाई व्यवस्था को देखें।इसी कड़ी में शनिवार को डेंगू को लेकर नागरिकों में व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया गया है। नगर निगम के सभी अंचलों में जोन आयुक्तों के नेतृत्व में एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारियों के मार्गदर्शन में घर-घर जाकर लोगों को सतर्क किया गया।

नगर निगम जोन नंबर 2 की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 810 घरों का सर्वे किया। उन्हें डेंगू के प्रति (Dengue Awareness Campaign) जागरूक किया। उन्हें पानी या गंदगी जमा न रखने की सलाह दी। इस दौरान 9 घरों में गंदा व जमा पानी मिलने पर निगम अधिकारियों ने उन पर जुर्माना लगाया। इन घरों के विंडो कूलर में मच्छरों के लार्वा युक्त पानी पाया गया।

निगम अधिकारियों ने सभी संबंधित मकान मालिकों पर 750 रुपये का जुर्माना लगाया और रुपये की वसूली की। साथ ही उन्हें भविष्य के लिये कड़ी चेतावनी दी। विंडो कूलरों में जमा पानी खाली करके उन्हें सूखाया गया एवं उनके भीतर केमिकल दवा का छिड़काव किया गया।

नगर निगम जोन 6 के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जोन के सभी सात वार्डों में 1598 घरों का सर्वे करके नागरिकों के मध्य मच्छर जनित रोग डेंगू के प्रति उन्हें जागरूक (Dengue Awareness Campaign) बनाया गया।

डेंगू के लक्षण

डेंगू से बचाव के तरीके

Exit mobile version