उत्तर प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बीच गुरुवार को खुशी का माहौल देखने (DA Hike) को मिला। लंबे समय से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। विभागीय दफ्तरों से लेकर कर्मचारी संगठनों तक पूरे दिन इसी फैसले की चर्चा होती रही।
महंगाई लगातार बढ़ने के बीच कर्मचारियों को राहत देने के उद्देश्य से सरकार ने यह कदम उठाया है। फैसले के बाद अब लाखों कर्मचारियों की मासिक आय में सीधा असर दिखाई देगा। पेंशनभोगियों को भी इस निर्णय से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया गया : DA Hike
प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इसके बाद अब महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है। इस संबंध में वित्त विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। सरकार के इस फैसले को कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।
लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा
सरकार के इस निर्णय का लाभ करीब 16 लाख सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलेगा। इसके साथ ही बड़ी संख्या में पेंशनभोगियों को भी बढ़े हुए महंगाई भत्ते का फायदा मिलेगा। बढ़े हुए भत्ते के बाद अब कर्मचारियों की टेक होम सैलरी में इजाफा देखने को मिलेगा।
सैलरी में ऐसे बढ़ेगी रकम
महंगाई भत्ता कर्मचारी की बेसिक सैलरी के आधार पर तय (DA Hike) होता है। उदाहरण के तौर पर यदि किसी कर्मचारी की मूल सैलरी 35 हजार रुपये है तो पहले उसे 58 प्रतिशत के हिसाब से 20 हजार 300 रुपये मिलते थे। अब 60 प्रतिशत महंगाई भत्ते के हिसाब से उसे 21 हजार रुपये मिलेंगे। यानी हर महीने करीब 700 रुपये की अतिरिक्त राशि मिलेगी।
एरियर का भी मिलेगा लाभ
जानकारी के मुताबिक बढ़ी हुई राशि के साथ कर्मचारियों को जनवरी से अप्रैल तक का एरियर भी मिलने की संभावना है। वहीं जिन अधिकारियों की बेसिक सैलरी ज्यादा है, उनकी मासिक आय में दो हजार से पांच हजार रुपये तक का इजाफा हो सकता है।
बढ़ती महंगाई के बीच राहत
सरकारी कर्मचारियों का कहना है कि बढ़ती महंगाई के दौर में यह फैसला राहत देने वाला साबित (DA Hike) होगा। घरेलू खर्च और जरूरी जरूरतों पर बढ़ते दबाव के बीच बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मददगार माना जा रहा है। अब कर्मचारी संगठनों की नजर आगे होने वाले अन्य फैसलों पर भी बनी हुई है।
