सरकारी क्षेत्र में प्रशिक्षण और अनुभव हासिल करने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी (CSPDCL Apprentice) खबर है। छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी बिजली वितरण कंपनी ने नए प्रशिक्षण सत्र के लिए अप्रेंटिस भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। खास बात यह है कि इस भर्ती में किसी तरह की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा।
मेरिट के आधार पर चयन होने से योग्य अभ्यर्थियों के लिए अवसर और भी आसान हो गया है। इंजीनियरिंग, डिप्लोमा और सामान्य स्नातक अभ्यर्थी इस भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं।
160 पदों पर होगी अप्रेंटिस भर्ती CSPDCL Apprentice
छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने प्रशिक्षण वर्ष 2026-27 के लिए कुल 160 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती ग्रेजुएट अप्रेंटिस और डिप्लोमा अप्रेंटिस श्रेणियों में की जाएगी।
किन विषयों के लिए हैं सीटें
ग्रेजुएट अप्रेंटिस के तहत इलेक्ट्रिकल और ईईई इंजीनियरिंग के लिए 50 पद निर्धारित किए गए हैं। मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए 20 पद, बीएससी के लिए 5, बीबीए के लिए 5 और बीकॉम अभ्यर्थियों के लिए 10 पद रखे गए हैं। डिप्लोमा अप्रेंटिस श्रेणी में इलेक्ट्रिकल और ईईई के लिए 50 तथा मैकेनिकल के लिए 20 सीटें उपलब्ध हैं।
इतना मिलेगा मासिक स्टाइपेंड
ग्रेजुएट अप्रेंटिस को प्रशिक्षण अवधि के दौरान 12 हजार 300 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड (CSPDCL Apprentice) मिलेगा। वहीं डिप्लोमा अप्रेंटिस को 10 हजार 900 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। हालांकि रहने, हॉस्टल और यात्रा की सुविधा कंपनी की ओर से उपलब्ध नहीं कराई जाएगी।
कौन कर सकता है आवेदन
आवेदक का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना आवश्यक है। एक वर्ष या उससे अधिक कार्य अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन के पात्र नहीं होंगे। पहले किसी संस्थान में अप्रेंटिसशिप कर चुके उम्मीदवार भी आवेदन नहीं कर सकेंगे। ग्रेजुएट उम्मीदवारों की डिग्री प्रशिक्षण प्रारंभ होने की तिथि से पांच वर्ष से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए।
बिना परीक्षा होगा चयन
इस भर्ती प्रक्रिया में कोई लिखित परीक्षा या साक्षात्कार आयोजित नहीं किया जाएगा। चयन पूरी तरह से शैक्षणिक अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट सूची से किया जाएगा।
एनएटीएस पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य
आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को एनएटीएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। पंजीयन पूरा होने के बाद मिलने वाला यूनिक रजिस्ट्रेशन नंबर आवेदन फॉर्म और लिफाफे पर अंकित करना अनिवार्य रहेगा।
ऑफलाइन जमा करना होगा आवेदन
अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ डाक या स्वयं उपस्थित होकर जमा करना होगा।
आवेदन भेजने का पता:
कार्यपालक संचालक (प्रशिक्षण, अनुसंधान एवं विकास)
छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड
कोटा रोड, गुढियारी, रायपुर – 492009
अंतिम तिथि और जरूरी दस्तावेज
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 24 जुलाई 2026 निर्धारित की (CSPDCL Apprentice) गई है। आवेदन के साथ 10वीं, 12वीं, डिग्री या डिप्लोमा की अंकसूची, निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र तथा एनएटीएस पंजीयन दस्तावेज संलग्न करना होगा।
