Site icon Navpradesh

Couple On Bike : अब स्पोर्ट्स बाइक पर रोमांस करते दिखे लव बर्ड्स, हाथ छोड़कर ऐसे किया प्रपोज, देखें वीडियो

नई दिल्ली, नवप्रदेश। सोशल मीडिया पर हाल के दिनों में चलती बाइक पर रोमांस के कई सारे मामले देखने को मिले हैं। यह बेहद खतरनाक तरीका है जिससे जान जोखिम में पड़ जाती है।

लेकिन इसके बावजूद भी लड़का और लड़की ऐसा करते पाए गए (Couple On Bike) हैं। इसी कड़ी में एक और वीडियो सामने आया है जिसमें एक स्पोर्ट्स बाइक पर कपल रोमांस करता नजर आया है।

स्पोर्ट्स बाइक पर लड़का और लड़की

दरअसल, इस वीडियो को एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें दिख रहा है कि स्पोर्ट्स बाइक पर लड़का और लड़की बैठे हुए हैं। लड़का बाइक को चला रहा है

जबकि लड़की उसके आगे उसी की तरफ मुंह करके बैठी हुई (Couple On Bike) है। दोनों ने इस दौरान हेलमेट पहन रखा है। साथ ही दोनों की पीठ पर छोटे छोटे बैग भी दिख रहे हैं।

गुलाब का फूल निकालकर पकड़ाया

इसी बीच अचानक लड़का बाइक चलाते हुए हैंडल से अपना हाथ हटा लेता है और पीछे की तरफ झुकता है। इसके बाद लड़की को एक गुलाब का फूल निकालकर पकड़ाने लगता (Couple On Bike) है और अपने प्यार का इजहार करता है। इस प्रपोजल को देखकर लड़की भी पीछे की तरफ झुकती हुई उस गुलाब को लेती है।

बाइक तेजी से सड़क पर भागती हुई

हैरानी की बात यह है कि इस दौरान बाइक बहुत तेजी से सरपट सड़क पर भागती हुई नजर आ रही है। अगर जरा सा भी संतुलन बिगड़ जाता तो दोनों गिर पड़ते और चोट लग जाती।

बता दें कि यह पहली घटना सामने नहीं आई है। इससे पहले लखनऊ और भिलाई में ऐसे मामले आ चुके हैं। फिलहाल यह वीडियो वायरल हो रहा है। इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह कहां का है।

Exit mobile version