Site icon Navpradesh

Corona crisis again on IPL : दिल्ली की पूरी टीम क्वारैंटाइन

Corona crisis again on IPL: Delhi's entire team quarantine

Corona crisis again on IPL

मुंबई। Corona crisis again on IPL : IPL 2022 सीजन में एक बार फिर कोरोना का खतरा मंडराने लगा है। दिल्ली टीम के फिजियो के बाद एक खिलाड़ी की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके बाद दिल्ली की टीम को पुणे में जाने से रोक दिया गया है। टीम को मुंबई में ही क्वारैंटाइन कर दिया गया है।

दिल्ली को अगला मुकाबला 20 अप्रैल को पंजाब किंग्स के साथ पुणे में खेलना है। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि इस मैच को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।

अभी प्लेयर के नाम का खुलासा नहीं किया गया

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, (Corona crisis again on IPL) फिजियो के बाद एक विदेशी खिलाड़ी का रैपिड टेस्ट पॉजिटिव आया है। 16 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ मैच से पहले ही दिल्ली कैपिटल्स के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि, उनके अलावा किसी खिलाड़ी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई थी। इसके बाद 16 अप्रैल को दिल्ली की टीम बेंगलुरु के खिलाफ उतरी थी। अब एक प्लेयर भी पॉजिटिव पाया गया है, अभी उसका नाम सामने नहीं आया है।

पिछले सीजन में 8 लोग पॉजिटिव आने के बाद टूर्नामेंट रोका गया था

Exit mobile version