Site icon Navpradesh

CM of Delhi : CBI ने की केजरीवाल से साढ़े 9 घंटे पूछताछ…बोले- 56 सवाल पूछे…?

CM of Delhi: CBI interrogated Kejriwal for 9.5 hours...said- asked 56 questions...?

CM of Delhi

नई दिल्ली/नवप्रदेश। CM of Delhi : शराब नीति मामले में सीबीआई द्वारा साढ़े 9 घंटे की पूछताछ के बाद अरविंद केजरीवाल जब अपने घर पहुंचे तो उन्होंने मीडिया से बातचीत। अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी भी मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने सीबीआई के अधिकारियों की तारीफ की।सीएम केजरीवाल ने कहा कि सीबीआई के अधिकारियों ने काफी अच्छे माहौल में और पूरी इज्जत के साथ सवाल पूछे। सीबीआई अधिकारियों ने जितने भी सवाल पूछे सभी के मैंने जवाब दिए। हमारे पास कुछ छुपाने के लिए नहीं है।

आगे अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरा का पूरा कथित  शराब घोटाला फर्जी है, झूठ है और गंदी राजनीति से प्रेरित है। आम आदमी पार्टी एक कट्टर ईमानदार पार्टी है और कट्टर इमानदारी हमारी बेसिक आइडलोजी है। हम मर जाएंगे मिट जाएंगे लेकिन अपनी ईमानदारी के साथ समझौता नहीं करेंगे। यही वजह है कि यह लोग हमारे ऊपर कीचड़ देखना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब में अच्छे काम हो रहे हैं, यह काम वह लोग नहीं कर पाते हैं। अच्छे स्कूल नहीं बना पाते हैं।30 साल में गुजरात में एक स्कूल नहीं बना पाए। इन्हें एक तरीका मिल गया है हमें बदनाम करने का और आम आदमी पार्टी को कुचलने का। 75 साल में जो काम नहीं हुए वह बोल रहे हैं और इसी बात की चर्चा देशभर में हो रही है। ये आम आदमी पार्टी को ख़त्म करना चाहते हैं लेकिन नहीं पता वो हो नहीं सकता हैं क्योंकि देश की जनता हमारे साथ है।

हिरासत में लिए गए AAP नेताओं को भी छोड़ा

केजरीवाल से पूछताछ के विरोध में प्रदर्शन कर रहे AAP के विधायकों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। रात में उन्हें छोड़ दिया गया। सभी नजफगढ़ पुलिस स्टेशन से नारेबाजी करते हुए बाहर निकले।

दिल्ली सरकार के कई मंत्री, पार्टी सांसद और पंजाब के CM भगवंत मान, केजरीवाल को CBI ऑफिस तक छोड़ने गए थे। बाद में इन नेताओं ने CBI ऑफिस के बाहर ही विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद राघव चड्‌ढा और संजय सिंह समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया था।

उधर, दिल्ली CM केजरीवाल से CBI की पूछताछ के मद्देनजर आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता, दिल्ली मेयर शैली ओबेरॉय और डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल भी मौजूद रहे।

AAP नेता राघव चड्ढा ने अरविंद केजरीवाल को भगवान कृष्ण और भाजपा को कंस कहा है। उन्होंने कहा कि कंस जानता था कि भगवान श्री कृष्ण उसे खत्म कर देंगे और इसलिए उसने श्री कृष्ण को नुकसान पहुंचाने के लिए कई साजिशें रचीं। इसी तरह भाजपा जानती है कि आम आदमी पार्टी उसके पतन का कारण बनेगी।

CBI ऑफिस से पहले राजघाट गए केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल सुबह CBI के ऑफिस जाने से पहले राजघाट (CM of Delhi) गए। वहां उन्होंने भगवंत मान के साथ महात्मा महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इससे पहले उन्होंने एक वीडियो जारी किया, जिसमें कहा कि जब कुछ गलत नहीं किया, तो छिपाना क्या।

Exit mobile version