Site icon Navpradesh

BIG BREAKING : नक्सलवाद व पिछली सरकार पर सीएम भूपेश का बड़ा बयान, हम कर रहे…

cm bhupesh in sevagram, cm bhupesh comment on non violence and naxalism, navpradesh,

cm bhupesh in sevagram

CM Bhupesh in Sevagram : लोग अब हिंसा से उब चुके हैं।

सेवाग्राम/रायपुर/नवप्रदेश। CM Bhupesh in Sevagram : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अहिंसा को कोई दूसरा विकल्प नहीं हो सकता। महात्मा गांधी के द्वारा दुनिया को दिखाया यह मार्ग आज भी हमारे लिए प्रासंगिक हैं। मुख्यमंत्री (CM Bhupesh in Sevagram) गुरुवार ने यह बात गुरुवार को वर्धा के सेवाग्राम स्थित गांधी आश्रम में छत्तीसगढ़ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं केे प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करने के बाद मीडिया से बातचीत में कही।

उन्होंने आगे कहा कहा कि लोग अब हिंसा से उब चुके हैं। नक्सलवाद सिमटकर रह गया है। प्रदेश के आदिवासियों का विश्वास पिछली सरकार खो चुकी थी। अब हम फिर से उनका विश्वास हासिल करने में लगे हैं। उन्हें जमीन देने का काम किया जा रहा है। तेेंदूपत्ता समेत अन्य लघु वनोपज खरीदने का काम किया जा रहा है। चार हजार रुपए प्रति मानक बोरा दाम दिया जा रहा है।

यह न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे प्रदेश में दिया जा रहा है। भारत सरकार ने कोदो कुटकी का समर्थन मूल्य घोषित नहीं किया है। लेकिन हम इसका एमएसपी तय करने जा रहे हैं, जिससे कोदो कुटकी की भी खरीदी हो सकेगी।

हम विश्वास भी हासिल कर रहे तथा विकास भी कर रहे :

मुख्यमंत्री (cm bhupesh in sevagram) बघेल ने कहा कि लघु वनोपज के बाद हमारा फोकस फूड प्रोसेसिंग पर भी है। फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाई जा रही है ताकि लागों को उनके उपज का सही दाम मिल सके। इस प्रकार हम लोगों का विश्वास जीतने के साथ ही विकास भी कर रहे हैं। उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति करने काम किया जा रहा है। इससे दो साल में माहौल बदलता हुआ दिख रहा है।


Exit mobile version