Site icon Navpradesh

CM Bhupesh Baghel ने किसानों से कहा-अफवाहों से दूर रहे, किसान न करें…

cm bhupesh baghel, state, kisan, worry, Not needed, dhan kharidhi,

cm bhupesh baghel

किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं, सरकार पूरा धान खरीदेगी

आज तक किसानों को एक हजार करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान

रायपुर/नवप्रदेश। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (cm bhupesh baghel) ने कहा है कि प्रदेश (state) के किसानों (kisan) को किसी भी प्रकार की चिंता (worry) करने की जरूरत नहीं (Not needed) है। राज्य सरकार पूरा धान खरीदेगी (dhan kharidhi)। किसानों को समय पर भुगतान हो रहा है।

धान खरीदी के संबंध में फैलाई जा रही अफवाहों से वे दूर रहें। मुख्यमंत्री बघेल के निर्देश पर धान खरीदी की व्यवस्था को चाक-चौबंद करने राज्य के मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल अधिकारियों के साथ आज सुबह पड़ोसी राज्यों की सीमा से लगे ईलाकों के साथ ही राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, मुंगेली, कवर्धा जिले के कई धान खरीदी पहुंचे।

इसे भी पढ़े : सीएम बघेल ने प्याज के दामों पर नियंत्रण के लिए उठाया ये बड़ा कदम

मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को यह ताकीद दी है कि किसानों (kisan) को धान बेचने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। धान खरीदी केन्द्रों में सभी आवश्यक व्यवस्था दुरूस्त रखी जाए और किसानों को भुगतान समय पर होना चाहिए। आज तक किसानों को एक हजार पांच करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री बघेल (cm bhupesh baghel) के निर्देश पर मुख्य सचिव आज हेलीकाप्टर से अधिकारियों के साथ सुबह साढ़े आठ बजे से निरीक्षण प्रारंभ करते हुए राजनांदगांव जिले के चिरचारी, कवर्धा जिले के रेंगाखार, मुंगेली जिले के पंडरभट्टा, बिलासपुर जिले के कोटा-पिपरसरई-भरारी-नेवरा, जांजगीर-चांपा जिले के चारपारा स्थित धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया।

इसे भी पढ़े : सीएम बघेल बोले- भू-जल स्तर का गिरना चिंताजनक, अब वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीधे किसानों (kisan) से बात-चीत कर धान खरीदी (dhan kharidhi)  व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। किसानों ने बताया कि धान खरीदी केन्द्रों में किसानों को पूरा सहयोग दिया जा रहा है। मंडल ने धान खरीदी केन्द्रों में किसानों के पंजीयन तथा भुगतान के संबंध में दर्ज की जा रही ऑनलाईन जानकारी भी देखी।

रेंगाखार में किसान ने बताया कि मोबाइल में पैसे खाते में जमा होने का मैसेज आया है। पंडरभट्टहा मुंगेली में वयोवृद्ध किसान भी वहां पर टोकन पर धान बेचते मिले। केन्द्र शासन द्वारा कॉमन धान के लिए 1815 और ग्रेड-ए धान के लिए 1835 रूपए का समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। खरीदी की रकम किसानों के खाते में सीधे जमा की जा रही है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री (cm bhupesh baghel) ने प्रदेश के किसानों (kisan) को आश्वस्त किया है कि राज्य सरकार द्वारा अपने घोषणा पत्र में किए गए वायदे के अनुरूप प्रति क्विंटल 2500 रूपए धान की कीमत देगी। समर्थन मूल्य में धान की खरीदी (dhan kharidhi) के बाद अंतर की राशि का भुगतान नई योजना बनाकर किसानों के खाते में किया जाएगा। उ

Exit mobile version