CM बघेल बारिश में दिया धरना, महिला सांसदों के साथ घंटों बैठे…फिर बोले

कहा- नारियों का अपमान न कांग्रेस सहेगा, न छत्तीसगढ़ सहेगा

रायपुर/नवप्रदेश। गुरुवार देर शाम CM भूपेश बघेल कांग्रेस की महिला सांसदों के साथ गांधी मैदान में बारिश में भीगते हुए एक घंटे तक धरने पर बैठे रहे। कांग्रेस राज्यसभा में महिला सांसदों के साथ बदसलूकी को नहीं भूल पा रही है। कांग्रेस लगातार विपक्ष को महिला विरोधी बताकर उन्हें घेर रही है।

CM भूपेश ने कहा कि राज्यसभा में जो कुछ हुआ वह छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान है। नारी जगत का अपमान हुआ है। भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की। नारियों का अपमान न कांग्रेस सहेगा, न छत्तीसगढ़ सहेगा।

बता दें कि संसद के मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में विवाद की स्थिति बनी थी। कांग्रेस की महिला सांसद फूलो देवी नेताम और छाया वर्मा ने मार्शल पर दुव्र्यवहार करने का आरोप लगाया था। घटना के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस महिला सांसद फूलो देवी नेताम और छाया वर्मा के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके मंत्रिमंडल के सदस्य और बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता गांधी मैदान में मौन धरना पर बैठे।

आपको बताते चले कि, मानसून सत्र के आखिरी दिन राज्यसभा (CM) में जो धक्का-मुक्की हुई उसको लेकर सरकार और विपक्ष में जंग छिड़ गई है। विपक्ष का आरोप है कि बाहर से मार्शल बुलाकर विपक्षी सांसदों के साथ बदसलूकी की गई है। इस दौरान महिला सांसद फूलोदेवी नेताम को महिला मार्शलों ने धक्का दिया, जिससे उन्हें चोट आई। उसके बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि राज्यसभा में पहली बार सांसदों की पिटाई की गई है। उस समय राज्यसभा सांसद छाया वर्मा भी साथ थी। उन्हों ने कहा, पूरे सदन के अंदर जितने सांसद थे, उनसे तीन गुना मार्शल थे।

ज्ञात हो कि, विपक्ष द्वारा आरोप लगाया गया है कि राज्यसभा में जब इंश्योरेंस बिल जबरन पास किया जा रहा था, तब सदन हंगामा हुआ । उसी दौरान कुछ मार्शल आए जिन्होंने सांसदों के साथ बदसलूकी की। इस दौरान महिला सांसदों को भी निशाना बनाया गया। विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा चेयरमैन वैंकेया नायडू से मुलाकात कर इस पूरी घटना की जांच करने की अपील की।

Exit mobile version