Site icon Navpradesh

CM के विचारों के कायल…! एक बड़े मंच पर सीएम बघेल ने PM मोदी को माना एक विरले इंसान, क्यों…? यहां जानें

Convinced of CM's thoughts...! On a big stage, CM Baghel considered PM Modi a rare person, why…? learn here

CM

रायपुर/नवप्रदेश। CM : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के एक कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां उन्होंने देश के प्रधानमंत्री के बारे में ऐसी बात कह दी कि उनके विचारों की चारों तरफ तारीफ हो रही है। जी हां उन्होंने कहा कि, आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की, उनसे छत्तीसगढ़ के अहम विषयों के बारे में चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री मोदी का माताजी का देहावसान हुआ है। माता की मृत्यु बड़ी पीड़ा दायक स्थिति होती है। इस समय कोई अन्य व्यक्ति सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर अंतिम संस्कार के पश्चात् होने वाले क्रियाओं में शामिल होता। मगर मोदी जी ने प्रधानमंत्री के रूप में जिम्मेदारी को सर्वोच्च रखते हुए वापस अपने कार्य में लौट गए और पूर्व की तरह अपने शासकीय कर्तव्यों का निर्वहन किया, ऐसे विरले ही होते है। नि:संदेह समय-समय पर उनके विरोधी भी सीएम बघेल के विचारों के कायल होते रहे हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार के चार साल पूर्ण हो गए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हमारे काम की सराहना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मुलाकात के दौरान मैंने उन्हें तिखुर के बारे जानकारी दी, जिसे उन्होंने सराहा।

CM ने कहा कि हम मिलेट मिशन पर कार्य रहे है। रागी का समर्थन मूल्य केंद्र शासन ने तय किया, पर कोदो-कुटकी का समर्थन मूल्य हमने तय किया। हमारे द्वारा 3000 रूपए प्रति क्विंटल तय किया। साथ भी खरीदी की भी व्यवस्था की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांकेर में मिलेट का देश में सबसे बड़ा प्लांट लगाया है, जहाँ 22 प्रकार के उत्पाद बना रहे है। साथ ही लघु वनोपज की खरीदी कर रहे है। उनका वेल्यूएडिशन भी कर रहे है। जशपुर में काजू का प्रसंकरण प्लांट लगाया गया, जिससे काजू की अच्छी कीमत मिल रहा है। महिलाओं को अच्छी आय भी हो रही है।

Exit mobile version