Chhattisgarh Drug Issue : विधानसभा में नशे पर टकराव – भाजपा ने कहा युवा बर्बाद, गृहमंत्री बोले– कार्रवाई जारी

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में प्रदेश में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री का मुद्दा जोरदार (Chhattisgarh Drug Issue) तरीके से उठा। ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के दौरान भाजपा विधायक अजय चंद्राकर और धरम लाल कौशिक ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि राज्य में नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है और इसे रोकने में प्रशासन असफल साबित हो रहा है।

https://youtu.be/tiZ5l0LtPP8

अजय चंद्राकर ने सदन में कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा तेजी से नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं और राजधानी रायपुर सहित कई शहरों में नशीले पदार्थ आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के मामलों में पुलिस विभाग से जुड़े लोग भी पकड़े गए हैं, जिससे स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने सरकार से पूछा कि आखिर इस अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण क्यों नहीं हो पा रहा है।

इस पर जवाब देते हुए गृहमंत्री विजय शर्मा ने प्रशासन के फेल होने के आरोपों को सिरे (Chhattisgarh Drug Issue) से खारिज किया। उन्होंने कहा कि राज्य में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर छापेमारी कर नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं और इस कारोबार में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है।

https://youtu.be/-QjzQ1iXkY4

गृहमंत्री ने कहा कि सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है और युवाओं को नशे से बचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि अवैध नशीले पदार्थों के नेटवर्क को खत्म करने के लिए कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

विधानसभा में इस मुद्दे के उठने के बाद प्रदेश में नशे के बढ़ते प्रभाव और उसके खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर बहस तेज (Chhattisgarh Drug Issue) हो गई है। यह मामला प्रदेश के युवाओं के भविष्य और कानून व्यवस्था से सीधे जुड़ा हुआ है, जिससे सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।

Exit mobile version