पश्चिम बंगाल में चर्चित हत्या मामले की जांच अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। जांच एजेंसियों को ऐसी जानकारी हाथ लगी है, जिसने पूरे मामले को और ज्यादा उलझा (Chandranath Rath Murder) दिया है। अब तक सिर्फ हत्या की साजिश पर फोकस कर रही जांच टीम को गाड़ी से जुड़ा ऐसा सुराग मिला है, जिसके बाद कई नए सवाल खड़े हो गए हैं।
जांच के दौरान सामने आया कि वारदात में इस्तेमाल की गई कार को पहले ऑनलाइन बिक्री के लिए डाला गया था। इस जानकारी के बाद विशेष जांच टीम अब गाड़ी से जुड़े हर व्यक्ति और लेनदेन की बारीकी से पड़ताल कर रही है।
ऑनलाइन बिक्री से जुड़ा मिला सुराग : Chandranath Rath Murder
जांच एजेंसियों को पता चला है कि हत्या में इस्तेमाल कार को ऑनलाइन मंच पर बिक्री के लिए सूचीबद्ध किया गया था। बताया जा रहा है कि यह वाहन सिलीगुड़ी निवासी जेम्स विलियम्स के नाम पर पंजीकृत था। गाड़ी को बेचने के लिए डाले गए विज्ञापन के बाद कई लोगों ने उसमें रुचि दिखाई थी।
चार लोगों ने की थी पूछताछ
जानकारी के अनुसार कार को खरीदने के लिए चार अलग अलग लोगों ने संपर्क किया था। इनमें एक व्यक्ति उत्तर प्रदेश का भी बताया जा रहा है। जांच टीम ने उस व्यक्ति से भी पूछताछ की है। हालांकि शुरुआती जांच में उसका हत्या से सीधा संबंध सामने नहीं आया है।
जांच एजेंसियां हर पहलू खंगाल रही
विशेष जांच टीम का मानना है कि ऑनलाइन माध्यम से गाड़ी की खरीद बिक्री ने मामले को और जटिल (Chandranath Rath Murder) बना दिया है। अधिकारियों के अनुसार यह पता लगाना चुनौतीपूर्ण हो गया है कि वाहन किस किस के पास रहा और किस परिस्थिति में उसका इस्तेमाल किया गया।
साजिश की आशंका पर भी जांच
जांच एजेंसियां अब इस संभावना की भी पड़ताल कर रही हैं कि कहीं वाहन को किसी योजना के तहत खरीदा तो नहीं गया था। टीम गाड़ी के पुराने मालिकों, ऑनलाइन खाते और संभावित खरीदारों की जानकारी खंगाल रही है।
हत्या मामले में लगातार सामने आ रहे नए तथ्य
शुभेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद से यह मामला लगातार चर्चा में बना (Chandranath Rath Murder) हुआ है। जैसे जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे वैसे नए तथ्य सामने आ रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा।
