Site icon Navpradesh

Chandra grahan : 149 वर्ष बाद आषाढ़ पूर्णिमा पर चन्द्रग्रहण

lunar eclipse, Know it, Affirmative Or Negative, effect

अंक ज्योतिष पंकज माहेश्वरी

मित्रों आज गुरु पूर्णिमा का परम पवित्र दिन है और साथ ही साथ चन्द्र ग्रहण chandra grahan भी है। सूर्यग्रहण के बाद 16 व 17 जुलाई की मध्य रात्रि को खंडग्रास चंद्रग्रहण chandra grahan दिखाई देगा। भारत में चंद्रग्रहण रात 1:31 से सुबह 4:31 तक होगा। धर्मशास्त्रों के अनुसार चंद्रग्रहण में सूतक 9 घंटे पहले 16 जुलाई को दिन में 4:30 से शुरू हो जाएगा। ग्रहण आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा को धनु राशि के उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में लग रहा है। यह ग्रहण 149 वर्ष बाद आषाढ़ पूर्णिमा के अवसर पर लग रहा है। इस ग्रहण grahan से कुछ राशियों के लोगों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा और कुछ राशियों पर अशुभ।

देखिए ग्रहण का आपके अंकों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

अंक 9 सकारात्मक
मेष राशि के लिए यह ग्रहण मिश्रित फलदायी होगा। इस दौरान आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाद-विवाद से बचें। हालांकि आपको कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी और लाभ मिलेगा।
अंक 6 सकारात्मक
वृषभ राशि के लिए भी यह ग्रहण मध्यम फ लदायी होगा। इस दौरान आपको संतान के भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है। आपको बनते कामों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। शेयर निवेश के जोखिम से बचें।
अंक 5 नकारात्मक
चंद्रग्रहण chandra grahan के प्रभाव से मिथुन राशि को लाभ होगा। शत्रुभय से मुक्ति मिलेगी और नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन की संभावना है। व्यर्थ के खर्च से बचें। साझेदारी के काम में नुकसान हो सकता है।
अंक 2 और अंक 7
आपके लिए यह ग्रहण शुभ संकेत लेकर नहीं आ रहा है। इस दौरान दांपत्य जीवन में आपको सुधार की बहुत जरूरत है। आपको धन के मामले में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
अंक 1
यह चंद्रग्रहण आपके लिए प्रतिकूल फ लदायी रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति हो सकती है।। दुर्घटना के प्रति भी आपको सजग रहने की जरूरत है। गुप्तरोग की शिकायत हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।
अंक 5 सकारात्मक कन्या राशि
ग्रहण संकेत दे रहा है कि आपको व्यर्थ के खर्च से बचना जरूरी है। अपना व्यवहार संयमित रखें नहीं तो मान हानि हो सकती है। साथ ही आपके कार्यों में विलंब देखने को मिलेगा।
अंक 6 सकारात्मक
चंद्रग्रहण आपके लिए फयेदमंद होगा। इस दौरान आपके सभी कार्य पूरे होंगे और धन लाभ भी होगा। आपको शुभ समाचार की प्राप्ति भी हो सकती है। आपके कार्य की प्रशंसा हो सकती है।
अंक 9 नकारात्मक
यह चंद्रग्रहण chandra grahan आपको मिला जुला परिणाम देगा। धन की प्राप्ति होगी लेकिन खर्च भी खूब होगा, जिससे बचत में कमी आएगी। आपके सभी कार्य योजनानुसार संपन्न होंगे।
अंक 3 सकारात्मक
यह ग्रहण आपकी राशि में हो रहा है। यह ग्रहण आपके लिए मिश्रित फ लदायी होगा। इस दौरान आपको व्यवसाय में ध्यान देना होगा। शेयर-सट्टे से दूर रहें अन्यथा धन की हानि हो सकती है।
अंक 8 नकारात्मक
पारिवारिक जीवन के मामले में यह ग्रहण शुभ फलदायी नहीं दिख रहा है। इस दौरान आप वाहन से दूर रहें अन्यथा चोट लगने की आशंका है। साथ ही अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
अंक 8 सकारात्मक
चंद्रग्रहण आपके लिए अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। आपको आर्थिक क्षेत्र में जोखिम से बचना चाहिए नुकसान हो सकता है। घर का माहौल सही रहे, इसका ध्यान रखें। परिजनों के साथ मनमुटाव होने की आशंका है।
अंक 3 नकारात्मक
ग्रहण आपके लिए कई लाभ लेकर आ रहा है। आपको प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। शेयर में निवेश भी कर सकते हैं, लाभ होगा। मेहनत के अनुपात में लाभ अवश्य प्राप्त होगा। सामाजिक व आर्थिक रूप से सम्मान प्राप्त होगा।यहां सकारात्मक से तात्पर्य ऐसा व्यक्ति शारीरिक श्रम ज्यादा करेगा। ओर नकारात्मक से तात्पर्य मानसिक श्रम ज्यादा करेगा।
अंक ज्योतिष, ज्योतिष आदित्य विक्रमादित्य पुरस्कार से सम्मानित

Exit mobile version