CGBSE Result 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट पर बड़ा अपडेट, इस तारीख खत्म हो सकता इंतजार

छत्तीसगढ़ में इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा cgbse result 2026 को लेकर है। गांव से लेकर शहर तक छात्र और उनके परिवार हर दिन रिजल्ट की खबर का इंतजार कर रहे हैं। कई बच्चों ने आगे की पढ़ाई और प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी रोक रखी है, क्योंकि सब कुछ अब इसी रिजल्ट पर टिका हुआ है।

इस chhattisgarh board result को लेकर माहौल थोड़ा बेचैन भी दिख रहा है। सोशल मीडिया पर भी तारीख को लेकर तरह तरह की बातें चल रही हैं, लेकिन अब जो ताजा अपडेट सामने आया है, उससे उम्मीद जगी है कि इंतजार ज्यादा लंबा नहीं रहेगा।

रिजल्ट डेट पर नया अपडेट (CGBSE Result 2026)

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के अनुसार कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम 29 या 30 अप्रैल तक जारी किए जा सकते हैं। यानी छात्रों का इंतजार अब आखिरी दौर में पहुंच चुका है।

कॉपी जांच पूरी (CGBSE Result 2026)

मंडल की सचिव पुष्पा साहू ने जानकारी दी कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो गया है। फिलहाल नंबरों का मिलान और रिजल्ट तैयार करने का काम अंतिम चरण में चल रहा है।

परीक्षा और देरी की वजह

बोर्ड परीक्षाएं 20 और 21 फरवरी से शुरू हुई थीं और 18 मार्च (CGBSE Result 2026) तक चलीं। लेकिन इस बीच हिंदी पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा करानी पड़ी। इसी वजह से रिजल्ट जारी होने में देरी हुई, क्योंकि पहले इसे 15 अप्रैल तक घोषित करने की तैयारी थी।

कितने छात्र शामिल

इस साल हाईस्कूल यानी 10वीं में करीब 3 लाख 20 हजार 535 छात्र पंजीकृत थे। वहीं 12वीं की परीक्षा में करीब 2 लाख 45 हजार 785 विद्यार्थी शामिल हुए हैं। इतनी बड़ी संख्या में छात्र अब रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, खासकर वे जो आगे की प्रवेश परीक्षाओं में बैठने वाले हैं।

पिछले साल का आंकड़ा

पिछले साल 7 मई 2025 को रिजल्ट जारी किया गया था। उस समय 10वीं का पास प्रतिशत 68.76 रहा था, जबकि 12वीं में 82.25 प्रतिशत छात्र सफल हुए थे।

अब सबकी नजर घोषणा पर

अब सभी की नजर बोर्ड की आधिकारिक घोषणा (CGBSE Result 2026) पर टिकी है। जैसे ही तारीख तय होगी, छात्रों और अभिभावकों का इंतजार खत्म हो जाएगा और आगे की तैयारी को गति मिलेगी।

Exit mobile version