नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग (CG Transfer) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य शासन ने 122 अधिकारियों और कर्मचारियों (Urban Administration Transfer) का तबादला किया है। जारी आदेश के तहत 66 अभियंताओं और 56 विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों-कर्मचारियों को सात दिनों के भीतर नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
अभियंताओं से लेकर कर्मचारियों तक बदली जिम्मेदारी CG Transfer
तबादला सूची में कार्यपालन अभियंता (Executive Engineer), सहायक अभियंता, उप अभियंता, प्रोग्रामर, राजस्व निरीक्षक, स्वास्थ्य निरीक्षक, सहायक कार्यालय अधीक्षक, तकनीकी सहायक, लेखपाल, सहायक ग्रेड-2, सहायक ग्रेड-3, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, सहायक राजस्व निरीक्षक, समयपाल, कैशियर, वाहन चालक, चौकीदार, पंप अटेंडेंट और भृत्य सहित विभिन्न संवर्ग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।
7 दिन में जॉइन नहीं किया तो रुकेगा वेतन
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग (Urban Administration Department) ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सात दिनों के भीतर अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर विभाग को इसकी सूचना दें। निर्धारित समय सीमा में जॉइनिंग नहीं करने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी का वेतन वर्तमान पदस्थापना स्थल से आहरित नहीं किया जाएगा।
लापरवाही पर नियंत्रण अधिकारियों पर भी होगी कार्रवाई CG Transfer
विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि स्थानांतरित अधिकारी-कर्मचारी तय समय में कार्यभार ग्रहण नहीं करते और इसके बावजूद उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया जाता है तो संबंधित नियंत्रण अधिकारी (Controlling Officer) के खिलाफ भी नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
