CG Job Vacancy : नौकरी का मौका, 181 पदों के लिए लगेगा प्लेसमेंट कैंप

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में 181 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 23 जनवरी को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन (CG Job Vacancy) किया जाएगा। यह कैंप जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, कोड़ेजुंगा कांकेर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। कैंप के माध्यम से सिक्योरिटी, फायर सेफ्टी, फूड पैकिंग, ड्राइविंग, होम केयर और शिक्षा से जुड़े पदों पर भर्ती की जाएगी।

जिला रोजगार अधिकारी बी.आर. ठाकुर ने बताया कि प्लेसमेंट कैंप में सिक्योरिटी गार्ड के 50 पद, फायरमैन के 20 पद, फूड पैकिंग के 25 पद, हैवी वाहन चालक के 10 पद, होम केयर टेकर के 50 पद तथा प्रायमरी, मिडिल, हायर सेकेंडरी शिक्षक एवं स्पोर्ट्स से जुड़े कुल 26 पद शामिल हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ शासन के ई-रोजगार पोर्टल erojgar.cg.gov.in पर अपना बायोडाटा अपलोड कर ऑनलाइन आवेदन (CG Job Vacancy) कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर नियोक्ता द्वारा प्राथमिक चयन किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए फोन के माध्यम से सूचना दी जाएगी।

राजनांदगांव में भी लगेगा रोजगार प्लेसमेंट कैंप

राजनांदगांव जिले में भी 22 जनवरी 2026 को जिला रोजगार कार्यालय द्वारा प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा। यह कैंप सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित (CG Job Vacancy) होगा। इसमें शरमिन टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड नोएडा द्वारा टेक्नीशियन के 10 और सुपरवाइजर के 20 पदों पर भर्ती की जाएगी।

वहीं सेफ इंटेलिजेंट सिक्योरिटी सर्विसेस भिलाई द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 20 और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 5 पदों के लिए चयन किया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपने साथ आधार कार्ड, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य आवश्यक दस्तावेज लाना अनिवार्य होगा।

↑
Exit mobile version